By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वर्ल्डकप मे दूसरे देशों से खेल रहे हैं ये 5 भारतीय
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 3 - The Fourth
Sports

वर्ल्डकप मे दूसरे देशों से खेल रहे हैं ये 5 भारतीय

विश्व कप मे भारत 6 मैचों मे 6 जीत के साथ टेबल मे सबसे ऊपर।

Last updated: अक्टूबर 30, 2023 6:37 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इसमे कोई दो राय नहीं है कि दुनिया भर में क्रिकेट के प्रति इतने जुनूनी लोग कहीं नहीं हैं जितने भारत में है। इस समय चल रहे विश्व कप मे भारत 6 मैचों मे 6 जीत के साथ टेबल मे सबसे ऊपर है और उसका knockouts मे जाना अब तय ही है। लेकिन वर्ल्ड कप मेप्रशंसकों की नज़र उन खिलाड़ियों पर भी है जो भारतीय मूल के हैं और अन्य देश की टीमों के लिए उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस समय विश्व कप में ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो या तो भारत में पैदा हुए हैं या भारतीय मूल के हैं। आइये जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी।

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)

23 वर्षीय रचिन रवींद्र हाल ही में विश्व कप 2023 में अपनी ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहे हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार शतक लगाया और लगातार अच्छी पारियां खेल कर टॉप स्कोरर की टेबल मे नंबर दो पर है। हालाँकि रचिन रवींद्र का जन्म वेलिंग्टन में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता भारत से हैं। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति, एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट, बैंगलोर के रहने वाले थे जो बाद में न्यूजीलैंड चले गए । कृष्णमूर्ति ने अपने बेटे का नाम अपने दो पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम पर रखा, उन्होंने राहुल द्रविड़ से “रा” और सचिन तेंदुलकर से “चिन” लिया।

ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)

ईश सोढ़ी का असली नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है, और उनका जन्म 1992 में लुधियाना, भारत में हुआ था। वह एक जातीय पंजाबी हैं और उनका जन्म सिख माता-पिता से हुआ था, जो तब न्यूजीलैंड में पापाटोएटो चले गए जब ईश केवल चार साल के थे।

उन्होंने एक युवा खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड में अपना क्रिकेट शुरू किया और 2013 में टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, और उसके बाद सफेद गेंद से डेब्यू किया। सोढ़ी ने 19 टेस्ट मैचों में 54 विकेट, 49 वनडे मैचों में 61 विकेट और 102 टी20 मैचों में 120 विकेट लिए हैं।

केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

पाकिस्तान के खिलाफ एक फंसे हुए मैच को जीताने वाले केशव महाराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केशव की पैतृक जड़ें भारत के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से जुड़ी हैं। अपने अब तक के करियर में, महाराज ने 31 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डाला है और कुल 37 विकेट लिए हैं।

विक्रमजीत सिंह (नीदरलैंड्स)

विक्रमजीत सिंह नीदरलैंड टीम के ओपनर हैं. उन्होंने नीदरलैंड्स के टूर्नामेंट के पहले मैच में हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन बनाए। विक्रमजीत सिंह 20 वर्षीय स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2019 में नीदरलैंड टी20ई डेब्यू और 2022 में वनडे डेब्यू किया। विक्रमजीत सिंह का जन्म 2003 में पंजाब के चीमा खुर्द में हुआ था। जब विक्रमजीत 7 साल के थे तब उनका परिवार नीदरलैंड में बस गया।

तेजा निदामानुरु (नीदरलैंड्स)

तेजा निदामनु का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर काफी अनोखा है।जबकि उनका जन्म भारत में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उनका पालन-पोषण न्यूजीलैंड में हुआ। वर्तमान में, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। तेजा ने 21 एकदिवसीय मैचों में भाग लिया है, जिसमें उन्होंने कुल 501 रन बनाए हैं, जिसमें विशेष रूप से 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

आर्यन दत्त (नीदरलैंड्स)

पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाले 20 वर्षीय ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब तक, उन्होंने 26 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है और कुल 21 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

TAGGED: india, match, NewZealand, Sachin Tendulkar, south africa, World Cup
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

03003312a61f86b - The Fourth
Sports

Wankhede Stadium में Sachin की मूर्ति का उड़ रहा ‘मजाक’, “Sachin हैं या Steve Smith”

2 वर्ष पहले

आज से शुरू हुई नई स्कीम, ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’

उत्तराखंड: Uniform Civil Code लागू करने वाला पहला राज्य – एक नया इतिहास

वही दिन, वही दास्तां : ‘सीमांत गांधी’ का जन्म, संघर्ष और महान बनने की कहानी

संसद मे महिलाओं पर शर्मनाक बयान नीतीश को पड़ा भारी

You Might Also Like

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार-thefourth.in
Politics

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

2 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 10 at 2.32.18 PM - The Fourth
Sports

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 03 at 10.00.55 AM - The Fourth
Fourth Special

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?