By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राम नवमी : धर्म, सत्य और मर्यादा की प्रेरणा का पर्व
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 05 at 11.19.48 PM - The Fourth
Religion

राम नवमी : धर्म, सत्य और मर्यादा की प्रेरणा का पर्व

इस पर्व को पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता हैं

Last updated: अप्रैल 6, 2025 12:12 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

यदि हिन्दू धर्म के सबसे विशेष त्योहारों की बात की जाए तो उसमें राम नवमी का ज़िक्र तो होना ही चाहिए। और हो भी क्यों न? ये दिन न केवल हमें भगवान श्री राम के जन्म का स्मरण कराता हैं साथ ही उनके जीवन से सीख लेकर धर्म, सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता हैं। ये पावन पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पूरे भक्ति भाव के मनाया जाता हैं। इस दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता हैं।

श्री राम का अवतार

त्रेतायुग में जब रावण और अन्य दुष्टों के अत्याचारों की सीमा पार हुई, तब अधर्म के नाश और धर्म की रक्षा करने के लिए स्वयं भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया। उन्होंने महाराज दशरथ के घर जन्म लिया। महाराज दशरथ की तीन गुणी रानियां थीं, कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा। वे स्वयं एक आदर्श शासक और पराक्रमी योद्धा तो थे ही, साथ ही दुनिया भर के सभी सुख थे, लेकिन उनके जीवन में एक ही अभाव था, संतान का सुख। संतानहीन होने के कारण उनका मन व्याकुल रहता था।

संतान की प्राप्ति हो, इसके लिए उन्होंने श्रृंगी ऋषि से पुत्रकामेष्ठि यज्ञ करवाया। हवन कुंड से अग्निदेव अपने हाथों में खीर का पात्र लेकर निकले। अग्निदेव ने कहा कि इस खीर को महाराज दशरथ अपनी रानियों को दें, इससे उन्हें उत्तम संतान की प्राप्ति होगी। इसके बाद महाराज दशरथ ने वह दिव्य प्रसाद अपनी तीनों रानियों में बाँट दिया। समय आने पर कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम, कैकेई के गर्भ से भरत और सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

राम नवमी पर क्या-क्या किया जाता हैं?

इस पर्व को पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता हैं। इस दिन विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, व्रत रखे जाते हैं। दोपहर 12 बजे मंदिर में श्री राम जन्म मनाया जाता हैं। जन्म के बाद दर्शन करने आए भक्तों को प्रसाद भी बांटा जाता हैं। कई जगहों पर रामायण, रामचरितमानस का पाठ भी किया जाता हैं।

इसे कहा-कहा मनाया जाता हैं?

पूरे भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता हैं, मगर कुछ स्थानों पर इसका अलग ही महत्व होता हैं। जैसे अयोध्या, रामेश्वरम, भद्राचलम, सीतामढ़ी आदि। यदि दूसरे देशों की बात करें तो नेपाल में जनकपुर, श्रीलंका मॉरीशस आदि देशों में भी हिन्दू समुदाय इसे भक्तिभाव के साथ मनाता हैं।

राम नवमी का संदेश

राम नवमी सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाई आए, अगर हम सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें तो विजय निश्चित है। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और सदैव सत्य, धैर्य, संयम से अपना जीवन जीएं।

The Fourth की ओर से सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Hindu Beliefs, hindu festival, Lord Rama, Ram Navami, spirituality, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Hitchhiking2 - The Fourth
Cities

इंदौर में लिफ्ट लेना आपको पड़ सकता है मंहगा

2 वर्ष पहले

OpenAi में Open क्राइसिस!

गिल के शतक से सीरीज का शुभ समापन!

भोपाल गैस त्रासदी: 40 साल बाद जहरीले कचरे का निपटान

भारत बना Asia का पहला Bloodless Heart Transplant करने वाला देश

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?