By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हरियाणा की YouTuber पर पाकिस्तानी Spy होने के आरोप, Narrative Warfare और भारत विरोधी मानसिकता बढ़ा रही थी?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 19 at 3.43.29 PM - The Fourth
India

हरियाणा की YouTuber पर पाकिस्तानी Spy होने के आरोप, Narrative Warfare और भारत विरोधी मानसिकता बढ़ा रही थी?

इस चैनल के पीछे का मक़सद सिर्फ ट्रैवल कंटेंट बनाना नहीं था

Last updated: मई 19, 2025 3:46 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने हाल ही में जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर ‘Travel with JO’ नाम से एक्टिव रही ज्योति का नाम अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से कथित संबंध के चलते पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ज्योति हिसार जिले की निवासी हैं और एक लोकप्रिय यात्रा व्लॉगर के रूप में सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनके यूट्यूब चैनल “Travel with JO” पर देश-विदेश की यात्राओं से जुड़े वीडियो उपलब्ध हैं। देखने में यह चैनल एक सामान्य ट्रैवल व्लॉग जैसा ही लगता था, लेकिन अब सामने आए तथ्यों से यह साफ होता जा रहा है कि इस चैनल के पीछे का मक़सद सिर्फ ट्रैवल कंटेंट बनाना नहीं था।

पुलिस ने 18 मई को ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सिविल लाइंस थाना में दर्ज एक गोपनीय रिपोर्ट के बाद की गई। शुरुआती पूछताछ और डिजिटल उपकरणों की जांच के बाद, यह मामला केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नहीं, बल्कि एक संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस की प्रमुख जांच बातें: हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति को Pakistani Intelligence Operatives (PIOs) द्वारा एक ‘Asset’ के रूप में तैयार किया जा रहा था। वह न केवल खुद सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं, बल्कि अन्य भारतीय यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स से भी उनके अच्छे संपर्क थे। यही नेटवर्क उन्हें ‘Narrative Warfare’ का हिस्सा बनाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति का संपर्क एक ऐसे पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी से था, जिसे भारत ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। यह संपर्क भारत-पाक के बीच एक सैन्य तनाव के दौरान हुआ था, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद गंभीर संकेत है।

ज्योति द्वारा की गई पाकिस्तान और चीन यात्राएं भी अब जांच के घेरे में हैं। इन यात्राओं के समय, उद्देश्य और वहां जिन लोगों से संपर्क हुआ, उसकी फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस जांच की जा रही है। इन यात्राओं की वजह से शक गहराया कि क्या उन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा बनाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, ज्योति का मुख्य काम सोशल मीडिया पर भारत-विरोधी नैरेटिव को अपने तरीके से बढ़ावा देना था। उदाहरण के लिए, ऐसे कंटेंट पोस्ट करना या ऐसे विचारों को प्रमोट करना जो भारत की नीति, सेना या लोकतंत्र के खिलाफ माहौल बना सके।

अब ज्योति के बैंक अकाउंट्स, सोशल मीडिया मोनेटाइजेशन, विदेशी ट्रांजेक्शन्स और अन्य आर्थिक गतिविधियों की गहन फॉरेंसिक जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उन्हें विदेशी फंडिंग मिली थी, और अगर हां, तो किस सोर्स से और किस उद्देश्य के लिए।

ज्योति मल्होत्रा का केस एक नई चिंता को जन्म देता है…क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अब जासूसी के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट्स’ बनाया जा रहा है? इंटरनेट पर प्रभाव रखने वाले ऐसे लोग आसानी से जनता तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और अगर वे किसी खुफिया एजेंसी के इशारों पर काम करें, तो यह एक खामोश युद्ध का रूप ले सकता है।

ज्योति मल्होत्रा सिर्फ एक नाम है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों को शक है कि ऐसे कई अन्य इन्फ्लुएंसर भी इसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। इस केस के ज़रिए भारत में छिपे ऐसे डिजिटल वर्ल्ड की परतें खुल सकती हैं, जहां Vloggong और Influencing की आड़ में Fake Narrative जैसा mental war और Anarchy जैसी स्थिति बन रही है।

Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी सिर्फ एक यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है कि 21वीं सदी के जासूस सिर्फ सीमा पार नहीं, इंटरनेट की स्क्रीन के पीछे भी हो सकते हैं। सोशल मीडिया एक ताकत है, लेकिन जब इसका इस्तेमाल एक देश की विचारधारा को तोड़ने के लिए किया जाए तो यह एक अदृश्य लेकिन घातक युद्ध बन जाता है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: haryana youtuber, Jyoti Malhotra, Pakistani spy, thefourth, thefourthindia, Travel with JO
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

lscopies 2023 03 15t221643.715 - The Fourth
Sports

sourav Ganguly क्रिकेट के मैदान के बाद अब बिज़नेस में उतरेंगे

3 वर्ष पहले

Indore: बाल आश्रम में 5 नहीं बल्की 6 बच्चों की हुई मौत, शव दफनाकर मामला छुपाने की थी साज़िश

शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है तुलसी का पानी

भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता, Defence System को जाम कर कुछ Minutes में पूरा किया Operation

सतपुड़ा भवन की आग बुझ गई..विवाद की चिंगारी जारी!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?