By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शादी, दाढ़ी, तनख्वाह और बहन पर राहुल गांधी के दिल की बात ! 
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

शादी, दाढ़ी, तनख्वाह और बहन पर राहुल गांधी के दिल की बात ! 

Last updated: मार्च 9, 2023 9:51 पूर्वाह्न
By itspixeldot 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

large whatsapp image 2023 01 23 at 63927 pm 11674485294 - The Fourth

शादी, दाढ़ी, तनख्वाह और बहन पर राहुल गांधी के दिल की बात ! 

नई दिल्ली। राहुल गांधी के राजनीतिक इंटरव्यू तो अक्सर आते रहते हैं। ऐसा कम ही होता है, जब वह अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करें। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने “कर्ली टेल्स” नाम के चैनल को दिलचस्प इंटरव्यू दिया है,जिससे सभी कांग्रेसी सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। राहुल ने कहा की  ‘शादी के खिलाफ नहीं हूं… सही लड़की मिल जाए, जरूर करूंगा। समझदारी और सरलता का तालमेल होना चाहिए… और कुछ नहीं। एक मुश्किल ये है कि मेरे लिए मोहब्बत और शादी का पैमाना जरा ऊंचा है, क्योंकि मैंने अपने माता-पिता को साथ रहते देखा है। प्रेम, सम्मान और एक-दूसरे के लिए समझ के मामले में वो मिसाल थे।पहली बार राहुल ने जिंदगी के उन किस्सों से परदा हटाया है, जो अब तक आम आदमी के सामने नहीं आए।

पहली पगार से हैरान !

 राहुल ने बताया कि मेरी पहली तनख्वाह 24-25 साल की उम्र में आई थी, जब इंग्लैंड में एक कंपनी के लिए बतौर रणनीतिकार काम किया था। पहली तनख्वाह ने मुझे हैरान कर दिया, क्योंकि उस दौर में वो बहुत ज्यादा पैसे थे। ढाई-तीन हजार पौंड का चेक आया था। यानी ढाई-तीन लाख रुपए।

बहन से होती थी लड़ाई

 प्रियंका गांधी के साथ रिश्ते पर बोले कि हमारे बीच बहुत झगड़ा होता था। पिता के निधन के बाद हम कभी नहीं लड़े। मतभेद आज भी हो जाते हैं, लेकिन वो ज्यादा देर नहीं चलते। दादी और मां का लाड़ला मैं हूं, लेकिन पिता की चहेती वो रही।

दाढ़ी बनवा लूंगा

दाढ़ी के बारे में कहा कि कोई दिखावा या मान-मन्नत नहीं है… बस, अच्छी लगी तो रख ली। यात्रा के बाद बनवाऊंगा। यात्रा के बारे में कहा कि इसे आप एक तपस्या समझिए, क्योंकि हमारी सभ्यता में तपस्या का स्थान सबसे ऊंचा है। हां, इस सफर के बाद मेरा सब्र बढ़ गया है। कोई हाथ खींच लेता है, कोई धक्का दे देता है। पहली मैं चिढ़ जाया करता था, लेकिन अब नहीं। न मेरा पसंदीदा रंग है और न ही घूमने की जगह। मुझे तो बस सफर पसंद है। खाने में भी सब खा लेता हूं, सिवाय कटहल के। गुस्सा आता है, तो चुप हो जाता हूं।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

madhubani accident madhepura dm car bihar 2023 11 5132993500cf985d86f1a55bd2994334 16x9 1 - The Fourth
India

मधेपुरा DM की गाड़ी से हुआ हादसा, तीन की मौत, एक घायल

2 वर्ष पहले

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 10 की मौत

हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है हिन्दी दिवस , जानिए क्या है कारण !

जॉर्जिया से आई बहू..चुनाव में सास के लिए मांग रही वोट !

लखनऊ में इमारत हादसे में दो महिलाओं की मौत 

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?