By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 20 जुलाई को मनाया जाता है वर्ल्ड चेस डे, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
world chess day 2024 large 1052 148 - The Fourth
Sports

20 जुलाई को मनाया जाता है वर्ल्ड चेस डे, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत !

दुनिया का सबसे लंबा शतरंज खेल 1984 में 219 घंटे और 5 मिनट तक चला था।

Last updated: जुलाई 23, 2024 1:38 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हर साल 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना की वर्षगांठ को यह दिन चिह्नित करता है। इस खेल से कई फायदे हैं और यह एक बहुत पुराना खेल है। आपको बता दे कि, पुराने समय में मुगल बादशाहों में इसका अलग ही क्रेज हुआ करता था। मुगल बादशाह अकबर का पसंदीदा खेल शतरंज ही था। इसके लिए मुगलों के जमाने में अंतर्राष्ट्रीय मैच भी आयोजित किए जाते थे।

विश्व शतरंज दिवस का इतिहास

बता दे कि, 12 दिसंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने विश्व शतरंज दिवस को मनाने की घोषणा की थी। 20 जुलाई का दिन ही शतरंज दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 20 जुलाई के दिन 1924 में पेरिस में इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की स्थापना हुई थी। पहला शतरंज दिवस 1851 में लंदन में आयोजित किया गया था, जिसे जर्मनी के एडॉल्फ एंडरसन ने जीता था। ऐसा माना जाता है कि, शतरंज खेल को पहले “चतुरंगा” के नाम से जाना जाता था। साथ ही दुनिया का सबसे लंबा शतरंज का खेल 1984 में बेल्ग्रेड में खेला गया था और यह 219 घंटे और 5 मिनट तक चला था।

कहां हुई थी शतरंज की शुरुआत?

शतरंज का इतिहास कम से कम 1500 साल पुराना है। लगभग 1500 साल पहले इस खेल की उत्पत्ति भारत में हुई थी। वर्तमान समय की शतरंज में हम काले और सफेद रंगों का जो वर्ग देखते हैं वो लगभग 1000 साल पहले ऐसा नहीं था। प्राचीन समय में राजा महाराज शतरंज में प्यादे के रूप में अपने दासों को हाथी, घोड़ा आदि बनाकर खेला करते थे। लेकिन समय के साथ इसका विस्तार होता गया और फिर इसे नया रूप और नाम मिला और इस तरह अष्टपद, शत्रुंज से (शतरंज) बना। जिसके बाद यह खेल धीरे-धीरे फैल ता गया और वहीं 15वीं शताब्दी तक शतरंज का खेल यूरोप का सबसे पसंदीदा खेल बन गया। जिसके बाद 19वीं शताब्दी तक यह लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय खेल बन गया। वहीं साल 1924 में दुनिया भर में शतरंज को व्यवस्थित और बढ़ावा देने के लिए FIDE की स्थापना की गई थी। FIDE विश्व चैंपियनशिप समेत अन्य कई अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंटों को आयोजित करता है।

शतरंज खेलने के क्या-क्या फायदे हैं

याददाश्त बढ़ाता है

शतरंज एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी को चालें याद रखने और सीखने की जरूरत होती है। ऐसे में यह गेम याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग शतरंज खेलते हैं, उनकी सीखने की क्षमता तेजी से डेवलप होती है। यह गेम अल्जाइमर और डिमेंशिया से भी बचाता है। जब आप शतरंज खेल रहे होते हैं, तो आपके मस्तिष्क को लगातार चुनौती का सामना करना पड़ता है।

IQ लेवल बढ़ाता है

शतरंज IQ को बेहतर बनाता है। कई बार यह साबित हो चुका है कि, शतरंज के खिलाड़ियों का IQ लेवल दूसरों की तुलना में अधिक होता है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन बच्चों ने शतरंज खेला, उनका IQ लेवल उन बच्चों की तुलना में अधिक था, जो शतरंज नहीं खेलते थे।

आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी

शतरंज एक ऐसा खेल है, जिसमें सभी खिलाड़ी अकेले होते हैं। उन्हें इस गेम से संबंधित निर्णय खुद ही लेने होते हैं। अगर वो हारते हैं, तो उनकी गलती होती है और गेम जीत लेते हैं, तो इसके हकदार भी वो खुद होते हैं। इस तरह शतरंज खेलने से जिम्मेदारी का अहसास होता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस गेम से आप खुद पर भरोसा करना सीख सकते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Chess, international chess day, thefourth, thefourthindia, UNGA, world chess day
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 5 - The Fourth
India

NEET UG में पहली बार बना इतना बड़ा रिकॉर्ड, 67 कैंडिडे्टस ने हासिल किए 720 में से 720 अंक

2 वर्ष पहले

राफेल के बाद अब यह लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की अटकलें तेज़, क्यूं बन गई ऐसी स्थिति?

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, पूर्व CM भूपेश बघेल सहित कई अधिकारीयों के घर पहुंची CBI

देशभर के विमान यात्रियों की फजीहज….Indigo का सिस्टम फैल

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?