By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, पूर्व CM भूपेश बघेल सहित कई अधिकारीयों के घर पहुंची CBI
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Bhupesh1600 - The Fourth
Politics

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, पूर्व CM भूपेश बघेल सहित कई अधिकारीयों के घर पहुंची CBI

छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Last updated: मार्च 26, 2025 2:18 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

CBI ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में छापेमारी की है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह हुई। कार्रवाई में सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल का है। रायपुर और भिलाई स्थित उनके आवासों पर रेड डाली गई है।

दरअसल राज्य शासन ने CGPSC मामला, महादेव सट्टा एप और बिरनपुर हत्याकांड की जांच का जिम्मा CBI को दिया है। इन मामलों में CBI की जांच लगातार जारी है इसी सिलसिले में भूपेश बघेल के घर रेड डाली गई। महादेव सट्टा मामले में तत्कालीन सरकार में 70 FIR दर्ज हुई थी। पहले महादेव सट्टा एप की जांच ईडी कर रही थी।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप एक अवैध प्लेटफ़ॉर्म है, जो पोकर, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और फ़ुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाने की सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप के प्रमोटरों पर आरोप है कि उन्होंने अवैध धनराशि का लेन-देन किया और इसे हवाला के माध्यम से विदेशों में भेजा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CBI की टीमों ने रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवासों के अलावा, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बघेल के करीबी माने जाने वाले एक व्यवसायी के घर पर भी छापेमारी की। इसके अलावा, पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, और चार IPS अधिकारियों के ठिकानों पर भी जांच की गई।

CBI की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ड्राफ़्टिंग कमेटी की मीटिंग के लिए आज दिल्ली जाना है। उससे पूर्व CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।”

इससे पहले, मार्च 2025 में ED ने भी भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के दुर्ग जिले स्थित आवासों पर छापेमारी की थी। उस दौरान ED ने 33 लाख रुपये नकद बरामद किए थे, जिसे बघेल ने खेती, डेयरी और पारिवारिक बचत से संबंधित बताया था।

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में CBI की इस ताज़ा कार्रवाई ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा रही है। जांच एजेंसियों की इन कार्रवाइयों से यह संकेत मिलता है कि अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। भूपेश बघेल और अन्य संबंधित व्यक्तियों पर लगे आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Bhupesh Baghel, CBI, chhattisgarh, congress, ed, Illegal Betting, Mahadev Online Betting App, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

blob041223095122 - The Fourth
World

इंडोनेशियाई में ज्वालामुखी विस्फोट, 11 लोगो की मौत और 22 लोग अभी भी लापता

3 वर्ष पहले

अयोध्या में रामलला की मुस्कान ने जगाई भक्तों के दिलों की रोशनी

क्यों हुए पुराने ज़ख्म फिर हरे? अक्कू यादव केस आया फिरसे ट्रेंड में

इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की 17 साल पुराने मामले में मुश्किलें बढ़ी!

Delhi air pollution: प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश, पराली जलाना बंद करे

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?