By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली में मचा घमासान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 22 at 3.49.42 PM - The Fourth
Politics

अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली में मचा घमासान

गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Last updated: मार्च 22, 2024 3:53 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन मामले में कल रात गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का पहला मामला है, जब पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, ED आज यहां एक अदालत में मुख्यमंत्री को पेश करेगी और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में देने का अनुरोध करेगी।

केजरीवाल पर उनकी ही याचिका पड़ी भारी

दिल्ली हाईकोर्ट में कल केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए पहुंचे थे। जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केजरीवाल से पूछा था कि, आप समन मिलने पर पेश क्यों नहीं होते? आपको पेश नहीं होने से कौन रोक रहा है? हाईकोर्ट ने कहा कि, पहला समन पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया था और कहा कि, किसी भी अन्य चीज से पहले, AAP के नेता केजरीवाल से पहले देश के एक नागरिक हैं।

हाईकोर्ट ने ED से मांगा सबूत

केजरीवाल की मांग के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी से सबूत मांगे थे। कोर्ट ने कहा कि, इस सबूत को केवल कोर्ट देखेगा और इसके बारे में कोई जानकारी किसी और को नहीं दी जाएगी। सबूत देखने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर आक्रोश देखने को मिल रहा है। AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब खींचतान देखने को मिली। AAP कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। दिल्ली पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। AAP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग को बंद कर दिया गया है। AAP नेता कुलदीप कुमार भी विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं। पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है।

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। याचिका में ED की तरफ से गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल की तरफ से कुछ समय के लिए याचिका वापिस ली गई है। इस मामले में केजरीवाल की एक याचिका पर आज निचली अदालत में सुनवाई होनी है। ऐसे में केजरीवाल की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी वहां पेश होंगे।

AAP के अब तक 4 बड़े नेता गिरफ्तार

शराब नीति घोटाले समेत अन्य मामले में आम आदमी पार्टी के अब तक चार सबसे बड़े चेहरों को ED ने गिरफ्तार किया है। पहले सत्येंद्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया, उसके बाद संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: AAP party, arrest, Arvind Kejriwal, chief minister, delhi, ed, protest in delhi, Supreme Court, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1200 675 19918113 thumbnail 16x9 krishna - The Fourth
Fourth Special

जॉर्जिया से आई बहू..चुनाव में सास के लिए मांग रही वोट !

3 वर्ष पहले

RCB मैनेजमेंट ने झूठ कहा – चहल

वर्तमान के मह्त्व को सिखाती Eckhart Tolle की ये किताब

आज आखिरी तारीख, अगर एक्सचेंज नहीं करवाए तो 1 अक्टूबर से 2000 रुपये के नोट बंद

किस्सा लोकसभा चुनावों का!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?