By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बाबा सिद्दीकी केस: 3 महीनों से चल रही थी हत्या की साजिश, ऑनलाइन सीखी थी शूटिंग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Baba Siddique 1 - The Fourth
India

बाबा सिद्दीकी केस: 3 महीनों से चल रही थी हत्या की साजिश, ऑनलाइन सीखी थी शूटिंग

हत्यारे बाबा सिद्दीकी के घर का अक्सर मुआयना करते थे।

Last updated: अक्टूबर 16, 2024 5:31 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत से पूरे देश में हलचल मच गई है। सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग का हाथ माना जा रहा है। सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान और कॉमेडियन मुन्नावर फारूकी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग में नजर बनाए रखी है और मामले में संबंधित जांच कर रही है। इसी जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि, सिद्दीकी की हत्या की साजिश तीन महीने पहले ही से शुरू कर दी गई थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, हत्या की योजना पुणे में बनाई गई थी। पुणे में ही सिद्दीकी का घर भी है, जहां आरोपी अक्सर बिना हथियार के मुआयना कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि, जांच में पता चला है कि आरोपी शूटिंग से 25 दिन पहले से सिद्दीकी के घर और ऑफिस का मुआयना कर रहे थे। दोनों शूटर्स का नाम गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप है। दोनों को इस काम के लिए 2 लाख रुपए की रकम के साथ 2 फोन भी दिए गए थे।

दोनों शूटर्स में से किसी को भी शूटिंग नहीं आती थी। दोनों ने यूट्यूब के वीडियो देखकर गोली चलाना सीखा था। दोनों कथित तौर पर अपने ही हथियारों से गोली चलाने का अभ्यास किया करते थे, लेकिन बिना असल गोली के। दोनों ने इसका अभ्यास मुंबई में किया था। साथ ही जांच के दौरान पता चला कि, आरोपी बातचीत के लिए स्नैपचैट और कॉल के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया करते थे। शूटर्स इस तकनीक को पुलिस द्वारा अपनी पहचाने बचाने के लिए इस्तेमाल करते थे। इससे पुलिस के लिए उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो गया था।

इस साजिश में हरीशकुमार बालकराम नाम का शख्स भी सामने आया है, जिसे बीच का बंदा बताया जा रहा था। बालकराम ने ही असल पार्टी से शूटर्स तक पैसे पहुंचने का काम किया था। मामले में चौथे मुख्य आरोपी बालकराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि बालकराम के नीचे प्रवीण और शुभम लोनकर नाम के दो और शख़्स थे, जिन्होंने दोनों शूटर्स को पैसे सौंपे थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी तक 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें घटना के समय वहां पर मौजूद चश्मदीद गवाह भी शामिल हैं। सिद्दीकी की हत्या के मामले में इनके बयान अहम रहे हैं। अभी तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, प्रवीण और हरीश शामिल हैं। हालांकि, शुभम लोनकर और तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। अधिकारियों ने बाकी के आरोपियों की तलाश की रफ्तार तेज कर दी है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: baba siddiqi case, crime branch, criminal investigation, gang threat, gang violence, investigation, Lawrence Bishnoi, mumbai, murder plot, ncp, public safety, pune police, salman khan, shooting, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Building In Sisha Golai Gangtok Goes Up In Flames 78 - The Fourth
India

KIIT में नेपाली छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्लैकमेलिंग का आरोप!

1 वर्ष पहले

तनाव से परेशान एक डॉक्टर ने किया अपने ही परिवार का कत्ल। 

मेटा थ्रेड्स का वेब संस्करण लॉन्च करने के लिए तैयार है

WHO ने मंकीपॉक्स वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया !

104 साल की उम्र मे बनाया विश्व की सबसे उम्रदराज़ skydive का Record

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?