By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: यौन उत्पीड़न मामले में कोनोर मैक्ग्रेगर दोषी!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
392ee320 a832 11ef 9c9f 85cfc89e7be6.jpg - The Fourth
World

यौन उत्पीड़न मामले में कोनोर मैक्ग्रेगर दोषी!

कोनोर जैसे सुपरस्टार का नाम यौन शोषण जैसे अपराध से जुड़ना निराशाजनक है। इससे खिलाड़ियों की नैतिकता पर प्रश्नचिह्न है।

Last updated: नवम्बर 23, 2024 3:30 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

आयरलैंड के प्रसिद्ध MMA फाइटर और पूर्व UFC चैंपियन कोनोर मैक्ग्रेगर को इस खेल के सबसे बड़ा शोमैन कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। कोनोर ने UFC के इतिहास में पहली बार फेदरवेट और लाइटवेट में एक साथ चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था। 13 सेकंड में जोस एल्डो को नॉकआउट करना, MMA के इतिहास में सबसे तेज और यादगार पलों में से एक है। लेकिन मैदान के बाहर वे एक बेहद विवादित व्यक्तीयों मे से एक हैं। जिसमें उनसे जुड़े कानूनी विवाद, झगड़े, और यौन उत्पीड़न के आरोप शामिल हैं।

अब कोनोर मैक्ग्रेगर के खिलाफ निकिता हैंड नाम की एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया है। यह घटना साल 2018 की है, जब मैक्ग्रेगर ने डबलिन के एक होटल में महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

मामले की सुनवाई में यह बताया गया कि पीड़िता और मैक्ग्रेगर की पहले से जान-पहचान थी। घटना 8-9 दिसंबर, 2018 की रात की है, जब पीड़िता कोनोर के साथ होटल के पेंटहाउस गईं। वहां, मैक्ग्रेगर ने उनके इनकार के बावजूद उनसे जबरदस्ती की थी। पीड़िता ने कहा कि वह इस हमले का विरोध करने में असमर्थ थीं क्योंकि कोनोर का शारीरिक बल उनसे कहीं अधिक था। पीड़िता ने घटना के बाद अपनी मां को जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जो उसके आरोपों की पुष्टि करते हैं।

35 वर्षीय निकिता हैंड डबलिन में रहती है और घटना से पहले हेयरड्रेसर का काम करती थी । हैंड ने अदालत को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तब से काम नहीं कर पा रही हैं। उन पर हमले भी कराये गये और उन्हें अपना घर भी छोड़ना पड़ा है।

मैक्ग्रेगर ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे आपसी सहमति से हुई घटना बताया। उन्होंने दावा किया कि यह मामला पैसे के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश है।

डबलिन की हाई कोर्ट ने मैक्ग्रेगर को दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया है। पीड़िता ने मानसिक और शारीरिक नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की थी। कोर्ट ने उन्हें 257,000 डॉलर (2.17 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

फैसले के बाद हैंड ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी आपको याद दिलाएगी कि चाहे आप कितने भी भयभीत क्यों न हों, अपनी आवाज बुलंद करें, आपकी आवाज बुलंद है और न्याय के लिए लड़ते रहें।” उन्होंने अपनी बेटी फ्रेया सहित अपने परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं फ्रेया और हर लड़की और लड़के को यह दिखाना चाहती हूं कि यदि आपके साथ कुछ होता है तो आप अपने लिए खड़े हो सकते हैं।”

वहीं X पर दिए गए एक बयान में मैकग्रेगर ने कहा कि वह अपील करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं निराश हूं कि जूरी ने डीपीपी द्वारा समीक्षा किए गए सभी साक्ष्यों को नहीं सुना। मैं अब अपने परिवार के साथ हूं और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।”

यह मामला दुनिया और खासतौर पर खेल जगत में नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है। कोनोर मैक्ग्रेगर जैसे सुपरस्टार का नाम ऐसे गंभीर अपराधों में जुड़ना खेल प्रशंसकों और समर्थकों के लिए बेहद निराशाजनक है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: blackmail allegations, Conor McGregor, conor mcgregor guilty, conor mcgregor legal issues, mental health impact, mma fighter controversy, nikita hand, sexual assault 2018, sexual assault case, thefourth, thefourthindia, ufc champion
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

j5q9fet8 chhattisgarh maoist attack 625x300 26 April 23 - The Fourth
India

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में दूसरा बड़ा हमला, मुठभेड़ में 10 नक्सली हुए ढेर

2 वर्ष पहले

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दिन क्या होगी इंदौर मे ट्राफिक व्यवस्था ?

महाराष्ट्र में प्रसाद खाने के बाद 200 लोगों की बिगड़ी तबीयत !

विधानसभा चुनाव के तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर में रोड शो

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?