By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ओसामु सुज़ुकी: एक आम इंसान के कठिन सपने को साकार करने वाला!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 01 at 11.46.36 AM - The Fourth
World

ओसामु सुज़ुकी: एक आम इंसान के कठिन सपने को साकार करने वाला!

उनके इस कदम ने भारतीय ऑटोमोबाइल की दिशा ही बदल दी।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:10 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मारुति 800, यह एक ऐसी कार है, जिसके नाम से लगभग हर कोई वाकिफ होगा। “People’s Car” के नाम से मशहूर इस गाड़ी से न जाने कितने लोगों की सफर की यादें जुड़ी होंगी। लेकिन क्या आप जानते है कि इस कार को किफायती दरों पर आम लोगों तक पहुंचाने में किसका हाथ था? वह व्यक्ति थे, सुज़ुकी मोटर कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुज़ुकी, जिन्हें इसी वर्ष मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑटोमोटिव उद्योग में योगदान हेतु उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा गया है। इससे पूर्व, वर्ष 2007 में वो पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके है। पिछले साल 94 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

तो आइए जानते है कि इस विशेष व्यक्तित्व व भारत में उनके योगदानों को।

ओसामु सुज़ुकी का जन्म 30 जनवरी 1930 को जापान के गेरो में हुआ था। 1958 में सुज़ुकी मोटर्स के संस्थापक मिचीयो सुज़ुकी की पोती शोको सुज़ुकी से विवाह करने के बाद वे इस परिवार से जुड़े। परिवार में कोई पुरुष वारिस न होने के कारण उन्हें चौथे दत्तक पुत्र के रुप में अपनाया गया।

ओसामु ने 1958 में सुज़ुकी मोटर कार्पोरेशन में अपने करियर की शुरुआत की। अपने समर्पण से जूनियर पद से काम करते हुए वह 1963 में डायरेक्टर के पोस्ट पर पहुंचे। इसके बाद, 1967 में उन्हें जूनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, तो 1972 में सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली। 1978 में वह कंपनी के प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट और सीईओ के पद पर पहुंचे। अन्ततः, साल 2000 में कम्पनी के चेयरमैन का कार्यभार संभाला।

ये ओसामु ही थे, जिन्होंने इस कंपनी को सबसे बड़ी छोटी कार कंपनी के रूप में दुनिया में स्थापित किया। बड़ी कंपनियों से सीधा मुकाबला करने की बजाय, उन्होंने छोटी कारों के लिए नए बाज़ार खोजे व उन्हें टारगेट कर कंपनी का विस्तार किया। वे अपने स्पष्ट और मित्रवत स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी के लिए कई बड़े फैसले लिए, लेकिन जो सबसे अहम फैसला साबित हुआ, वह था भारतीय बाज़ार में उनकी कंपनी का आगमन। सुज़ुकी मोटर कार्पोरेशन ने भारत की मारुति उद्योग प्राइवेट लिमिटेड से साझेदारी की और सबसे चहेती कार मारुति 800 को बाज़ार में उतारा। यह कार 1983 में लॉन्च हुई थी जो लंबे समय तक सबकी पसंदीदा बनी रही। इस लोकप्रियता इस हद तक बढ़ गई थी कि प्रत्येक मध्यमवर्गीय परिवार के सपनों की कार हो गई।

आज भी मारुति, जो एक सुज़ुकी मोटर्स का ही एक भाग है, के पास हमारे देश के बाजारों की 40% हिस्सेदारी है। उनके इस कदम ने न केवल कंपनी को यहां स्थापित करने में मदद की, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल की दिशा ही बदल दी। इस तरह उनका योगदान न केवल भारत बल्कि अन्य कई देशों के लिए भी अहम है। यह उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम है जिसकी वजह से आम परिवारों के पास भी एक कार होने का सपना साकार हुआ।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: maruti 800, maruti car, osamu suzuki, suzuki, suzuki motors, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 2 - The Fourth
India

भारत और सऊदीअरब की मित्रता पूरे विश्व के लिए अहम

3 वर्ष पहले

‘लैन्ज़ाडोर’ से लेम्बोर्गिनी ईवी मार्केट मे रखेगी कदम

अंतरिक्ष में दूसरी बड़ीछलांग, लॉन्च हुआ सूर्य मिशन आदित्य-एल1

कॉन्जंक्टाइवाइटिस: कारण, लक्षण, प्रसार, मिथक और सावधानियाँ

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की पत्नी फातिमा और बेटे अब्दुल्ला तीनों दोषी, मिली 7 साल की कैद

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?