By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बुमराह की चोट से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर संकट!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
GhjZt44WsAAAOVj - The Fourth
Sports

बुमराह की चोट से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर संकट!

टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

Last updated: फ़रवरी 12, 2025 4:08 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्हें यह चोट आई थी। इससे आने वाले टूर्नामेंट को जीतने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा, क्योंकि जसप्रीत इस समय भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं।

चोटों से वो पहले भी परेशान रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोट के कारण उन्होंने 2022 एशिया कप मिस कर दिया था, जिसके चलते टीम काफी जल्दी प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

सितंबर 2022 में उन्होंने वापसी की थी, मगर वो फिर अपनी पीठ को चोटिल कर बैठे, जिसकी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और टीम भी अपने इस घातक गेंदबाज़ की गैरमौजूदगी में ज़्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। इसी कारण पूरे IPL 2023 में भी वो बाहर रहे।

2023 विश्वकप में वो टीम का अहम हिस्सा थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लिए थे, मगर दुःख की बात रही कि वो फाइनल मैच नहीं खेल पाए, जिसके कारण टीम 209 रनों से हार गई। उस फाइनल की हार आज भी लोगों को खल रही हैं। यदि वो होते, तो शायद परिणाम कुछ अलग होता।

फिर बुमराह की वापसी हुई और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, 5 मैचों की सीरीज में 32 विकेट झटके। लेकिन सिडनी में खेले गए मुकाबले में बुमराह लगातार लंबी गेंदबाज़ी कर रहे थे। जितना बुमराह थके होंगे, उतना कोई अन्य खिलाड़ी नहीं थका होगा। उन्होंने 151.2 ओवर्स गेंदबाज़ी की। जब कप्तान रोहित ने उन्हें फिर बुलाया, तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि अब और ज़ोर नहीं लग रहा।

उनकी अनुपस्थिति में, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना कहीं सपना ही न रह जाए, यही डर क्रिकेट के दीवानों को सता रहा हैं। BCCI की मेडिकल टीम लगातार उनपर नज़र बनाए हुई थी। हाल ही में बेंगलुरु में उनकी जांच भी हुई थी, जिसमें कोई गंभीर समस्या तो सामने नहीं आई, मगर वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया हैं। यह युवा खिलाड़ी अपने आप को इस बड़ी प्रतियोगिता में साबित करने के लिए तैयार होगा।

टीम प्रबंधन को इस बात पर ध्यान देना होगा कि नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच संतुलन बना रहे, उन्हें पर्याप्त अवसर भी मिलते रहे और साथ ही समय समय पर आराम भी दिया जाए।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: bcci, bumrah injury, champions trophy 2025, cricket news, india cricket team, Jasprit Bumrah, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

20234323212587 1 - The Fourth
Entertainment

जब अजय देवगन घिरे पब्लिक में

3 वर्ष पहले

ब्राज़ील में आ रहा है H&M

इंदौर के मिस्टर स्केल पब में देर रात पुलिस ने दी दबिश!

‘AAP’ के विधायक अमानतुल्ला भी घेरे मे

WAVES Summit 2025: भारत के पहले वैश्विक Audio-Visual Summit का भव्य आगाज़

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?