By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू! क्या रहे कारण?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 14 at 4.02.10 PM - The Fourth
India

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू! क्या रहे कारण?

राज्य में लागू होने वाला ये 11वा राष्ट्रपति शासन हैं।

Last updated: फ़रवरी 14, 2025 4:11 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मणिपुर में 3 मई 2023 से चल रहे कुकी-मैतेई संघर्ष के बाद, 9 फरवरी को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया हैं। उनके त्यागपत्र के बाद पार्टी नए मुख्यमंत्री की तलाश कर रही थी, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति न बन पाने के कारण राष्ट्रपति शासन लगाया गया। राज्य में लागू होने वाला ये 11वा राष्ट्रपति शासन हैं।

क्यों आई ये स्थिति?

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने के कई कारण हैं। लंबे समय से चली आ रही जातीय हिंसा का समाधान न हो पाने के कारण एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा एक ऐसे नेता की तलाश में थी, जो दोनों समुदायों को साथ लेकर चल सके, क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद कुकी विधायकों को मैतेई मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं था और मैतेई विधायकों को कुकी मुख्यमंत्री। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष टी. सत्यब्रत सिंह और बीरेन के गुटों को भी संतुष्ट करना ज़रूरी था। इसके लिए पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी और सांसद संबित पात्रा कई दिनों से वहां डेरा डाले हुए रहे, कई बैठकें हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पात्रा दो बार राज्यपाल से भी मिले, लेकिन विधायक दल के नेता का नाम तय नहीं हो सका जिसके कारण वे सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सके।

क्या हैं राष्ट्रपति शासन ?

राष्ट्रपति शासन का मतलब होता हैं राज्य में सरकार का निलंबन और सीधे राष्ट्रपति का शासन लागू होना। राज्य का सारा नियंत्रण राष्ट्रपति के हाथों में चला जाता हैं और राज्यपाल उसके संवैधानिक मुखिया बन जाते हैं। भारत के संविधान के आर्टिकल 356 के तहत, यदि राज्य सरकार संवैधानिक नियमों के अनुसार काम नहीं कर पाती हैं, तो सीधा केंद्र सरकार राज्य पर शासन का अधिकार पा सकती हैं। इसके बाद राज्यपाल ही राज्य के कामकाज को चलाते हैं। वे अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त कर सकते हैं।

किस प्रकार की घटनाएं हुई?

यह हम सभी जानते हैं कि वहां पर अब तक किस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हिंदू मंदिरों और ईसाई चर्चों को बहुत नुकसान भी पहुंचाया गया और 60,000 से अधिक लोग घरों से बेघर हो गए। हम आशा करते हैं कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो और राज्य में पुनः हंसी-खुशी, आपसी विश्वास और भाईचारे का वातावरण हो।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: kuki-meitei clash, manipur, manipur conflict, manipur violence, n biren singh, president’s rule, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

10 03 2024 truck overturn on car dewas indore 2024310 21103 - The Fourth
Cities

इंदौर में कार पर ओवरलोडेड ट्रक पलटा, 1 महिला की मौत !

2 वर्ष पहले

अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश में हुआ था श्रीराम जी का जन्म!

MP में सैकड़ों पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई FIR

Indore : निगम का नीरस बजट

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?