By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बॉम्बे हाईकोर्ट का विवादित फैसला, बलात्कार के आरोपी को मिली ज़मानत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 15 at 1.47.35 PM - The Fourth
India

बॉम्बे हाईकोर्ट का विवादित फैसला, बलात्कार के आरोपी को मिली ज़मानत

अब बॉम्बे हाईकोर्ट भी अपने फैसले से सुर्खियों में आ गया हैं

Last updated: अप्रैल 15, 2025 1:53 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अभी इलाहाबाद हाइकोर्ट के विवादित फैसले की चर्चा थमी भी नहीं थे कि अब बॉम्बे हाईकोर्ट भी अपने फैसले से सुर्खियों में आ गया हैं। ये मामला एक नाबालिग लड़की से बलात्कार से जुड़ा हैं, जिसमें कोर्ट ने लंबे वक्त से जेल में बंद आरोपी को ज़मानत दे दी है।

ये सब कैसे शुरू हुआ?

ये सब तब शुरू हुआ जब वह नाबालिग लड़की जुलाई 2020 से घर से चली गई और उसके बाद लौट कर नहीं आई। जिसके बाद अगस्त 2020 में पिता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की। मई 2021 में उस लड़की ने अपने पिता को अपनी pregnancy के बारे में बताया और आरोप लगाया कि लड़के ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया हैं। लड़की ने ये भी बताया कि वो आरोपी को 2019 से जानती हैं और अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर वे नियमित रूप से मिला करते थे। उसने मार्च 2020 में कथित जबरन बलात्कार की एक घटना का भी ज़िक्र किया, जिसके बाद आरोपी COVID-19 के कारण अपने गांव लौट गया। बाद में, वह उसके साथ चली गई और उनके बीच संबंध बने जिसके कारण वह pregnant हो गई।

आरोपी के बचाव में तर्क

आरोपी के वकील ने ये तर्क दिया कि लड़की करीब 10 महीने अपनी इच्छा से आरोपी के साथ रही। इस दौरान उसने किसी भी तरह की ज़ोर-ज़बरदस्ती का आरोप नहीं लगाया। वकील ने ये भी बताया कि लड़की के पिता को उनकी location के बारे में पता था मगर फिर भी उन्होंने आरोपी को पकड़वाने या किसी कानूनी कारवाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

कोर्ट का फैसला

सारे facts की समीक्षा के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि लड़की को इस बात की पूरी समझ और क्षमता थी कि वह क्या कर रही है, और वह अपनी इच्छा से आरोपी के साथ गई थी। कोर्ट ने इसका भी ज़िक्र किया कि लड़की का परिवार दोनों के रिश्ते से अच्छी तरह से वाकिफ था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बात का भी उल्लेख किया कि आरोपी लगभग 4 साल से जेल में बंद हैं और इस मुकदमे की खत्म होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही हैं। ऐसे में कोर्ट ने माना कि वो ज़मानत पर रिहा होने का हकदार हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

निष्कर्ष

बॉम्बे हाईकोर्ट का ये फैसला दिखाता है कि नाबालिग लड़की के साथ रिश्ते और बलात्कार के मामलों में फैसला करना कितना मुश्किल है। कोर्ट ने लड़की की अपनी मर्जी से लड़के के साथ रहने को ज़मानत देने की वजह माना है। लेकिन लड़के पर जो आरोप लगे हैं, उनका भी ध्यान रखना ज़रूरी है। ये केस बताता है कि ऐसे मामलों में सही और गलत तय करना आसान नहीं होता और इसमें कई पहलुओं पर सोच-विचार करना पड़ता है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Bombay High Court, Indian Judiciary, indian law, POCSO act, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

golden baba shines at mahakumbh 2025 1a9581b6 fcf2 4e12 b06f 32db71d1937b - The Fourth
Religion

महाकुंभ में आए कोई “शाही” बाबा…

1 वर्ष पहले

इटली के इस शानदार ट्रेन का टिकट 25 लाख रुपए का !

देशभर के विमान यात्रियों की फजीहज….Indigo का सिस्टम फैल

Amazon Plane Crash: Brazil में हुए Plane Crash में 12 लोगों की मौत

वर्ल्डकप मे दूसरे देशों से खेल रहे हैं ये 5 भारतीय

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?