By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्यों ट्रम्प के दिए रोल से पीछे हट रहे हैं मस्क?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 29 at 4.52.13 PM - The Fourth
World

क्यों ट्रम्प के दिए रोल से पीछे हट रहे हैं मस्क?

ट्रंप और मस्क का गठजोड़ जितना तेज़ बना था, उतनी ही तेजी से टूटा भी

Last updated: मई 29, 2025 5:00 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप, दो नाम जो 21वीं सदी की राजनीति, टेक्नोलॉजी और पॉप कल्चर के सबसे चर्चित किरदारों में से हैं। कभी एक-दूसरे के आलोचक, फिर दोस्त, फिर सहयोगी और अब एक तरह का टकराव। ये रिश्ता किसी टीवी ड्रामा से कम नहीं रहा।

जहाँ मस्क कभी खुलेआम ट्रंप की आलोचना करते थे, वहीं बाद में वे उनके नीति सलाहकार पैनल का हिस्सा बने। और अब? मस्क धीरे-धीरे खुद को अमेरिकी सरकार की सलाहकारी भूमिकाओं से अलग कर रहे हैं।

2024 में जब डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वापसी की, तो उन्होंने सरकारी खर्चों में कटौती के लिए एक नया विभाग बनाया: DOGE (Department of Government Efficiency)। एलन मस्क, जो वर्षों से सरकारी नीतियों की आलोचना करते आए हैं, को इस विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया। ट्रंप का तर्क था कि “अगर कोई व्यक्ति अमेरिका को lean और efficient बना सकता है, तो वो एलन है।”

मस्क ने इस भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा था कि वो अमेरिका को “टैक्स पेयर्स का पैसा बचाने वाली मशीन” बनाना चाहते हैं।

तो क्या हुआ इस रिश्ते में? क्यों मस्क ट्रम्प सरकार से किनारा कर रहे हैं

मस्क के इस्तीफे का सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है उनके वर्क टाइम को लेकर बढ़ता दबाव। व्हाइट हाउस और DOGE के वरिष्ठ अधिकारियों ने मस्क से कहा कि वो इस भूमिका में कम से कम 40 घंटे प्रति सप्ताह दें। लेकिन मस्क के पास पहले से ही SpaceX, Tesla, X (पूर्व Twitter), Neuralink, और Boring Company जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में उनकी प्राथमिकताएं साफ थीं: “मैं पब्लिक सेक्टर की धीमी गति के लिए नहीं बना,” उन्होंने हाल ही में X पर पोस्ट किया था

ट्रंप और मस्क के बीच कुछ अहम मुद्दों पर असहमति थी—खासकर रक्षा खर्च, सरकारी सब्सिडी, और सोलर एनर्जी पर। मस्क टेक्नोलॉजी को केंद्र में रखकर सरकारी प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करना चाहते थे, जबकि ट्रंप की टीम पुराने ढर्रे पर चलना चाहती थी।

मस्क ने हाल ही में कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जिसमें उन्होंने गैर-पारंपरिक कैंडिडेट्स को सपोर्ट किया—जिसे ट्रंप लॉबी ने नाखुशी की नजर से देखा। ऐसा लगता है कि मस्क अब खुद को किसी एक राजनीतिक दल से नहीं जोड़ना चाहते।

DOGE की प्रक्रिया एलन मस्क की की शैली से मेल नहीं खा रही थी। इस्तीफे के बाद मस्क ने कहा कि वो अब अपने प्राइवेट वेंचर्स पर फोकस करेंगे। उन्होंने DOGE से हटते हुए लिखा: “सरकारी क्षेत्र की जटिलताओं ने मुझे बहुत कुछ सिखाया, लेकिन अब वक्त है अपने मिशनों पर वापस जाने का मंगल की ओर, नई टेक्नोलॉजी की ओर।”

SpaceX के कुछ नए मिशन की घोषणा भी अगले महीने हो सकती है, और X को लेकर भी नए AI टूल्स लाने की चर्चा है।

ट्रंप और मस्क का गठजोड़ जितना तेज़ बना था, उतनी ही तेजी से टूटा भी। ये कहानी बताती है कि दो शक्तिशाली व्यक्तित्व, जब एक साथ आते हैं, तो या तो क्रांति होती है या टकराव। इस बार टकराव हुआ। ये टकराव दो बहुत बड़े ईगो और पावर सेंटर की टकराहट भी बन चुका है। जहाँ ट्रंप हर किसी को अपने अधीन देखना चाहते हैं, वहीं मस्क खुद को “आज़ाद विचारक” और भविष्य निर्माता मानते हैं।

इसलिए मस्क अब अमेरिका सरकार की औपचारिक भूमिकाओं से दूरी बना रहे हैं, ना सिर्फ ट्रंप से खुद को अलग करने के लिए, बल्कि खुद के ब्रांड को भी न्यूट्रल और वैश्विक बनाए रखने के लिए।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Donald Trump, elon musk, musk resignation, SpaceX, tech and politics, thefourthindia, trump administration, us politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

14 12 2023 bangladeshi chtizen 23604269 - The Fourth
India

भारत में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार !

3 वर्ष पहले

Independence day 2023: भारत ने पूरे किए आजादी के 76 साल

Amazon Plane Crash: Brazil में हुए Plane Crash में 12 लोगों की मौत

CM मोहन यादव का एक्शन जारी, जावरा SDM को हटाया

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

6 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?