By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुंबई की दमदार वापसी, हैदराबाद को चार विकेट से हराया!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 18 at 10.27.17 AM - The Fourth
Sports

मुंबई की दमदार वापसी, हैदराबाद को चार विकेट से हराया!

इस मैच में लगभग सभी बल्लेबाज़ों ने उपयोगी पारियां खेली

Last updated: अप्रैल 18, 2025 10:30 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें IPL की सबसे मज़बूत टीमों में से एक माना जाता हैं। एक ओर जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी धीमी बल्लेबाज़ी से जूझती नज़र आई, वहीं दूसरी ओर मुंबई ने अच्छी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद की धीमी बल्लेबाज़ी

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। हैदराबाद की शुरुआत ठीक रही, लेकिन रनगति शुरु से ही धीमी नज़र आई। अभिषेक शर्मा (40) और Travis Head (28) ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। हालांकि पिछले मैच की तुलना में दोनों बल्लेबाज़ थोड़ा धीमा खेले। Head की पारी तो 29 गेंदों में आई। ईशान किशन फिर fail रहे और 2 रन बनाकर चलते बने। नीतीश कुमार रेड्डी भी 21 गेंदों में 19 रन ही बना पाए। Heinrich Klaasen (37) ने ज़रूर कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर रनगति को बढ़ाने की कोशिश की। अंत में अनिकेत वर्मा (18) और Pat Cummins (8) के छक्कों की मदद से हैदराबाद 5 विकेट खोकर 162 रन बना सकी।

मुंबई की कसी हुई गेंदबाज़ी

मुंबई की ओर से Will Jacks सबसे सफल रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए। इसके अलावा Trent Boult, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली। Jacks, बुमराह और Boult ने किफायती गेंदबाज़ी कर हैदराबाद की रनगति पर अंकुश लगाए रखा।

मुंबई की अच्छी शुरुआत

163 के ठीक-ठाक लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। इस मैच में लगभग सभी बल्लेबाज़ों ने उपयोगी पारियां खेली। रोहित शर्मा (26) और Ryan Rickelton (31) ने पहले विकेट के लिए 32 रन बनाए। Will Jacks (36) और सूर्यकुमार यादव (26) ने भी तेज़ पारियां खेलकर मुंबई को आगे बढ़ाया। अंत में तिलक वर्मा (21) और हार्दिक पंड्या के 9 गेंदों में 21* रन की बदौलत मुंबई ने 4 विकेट और 11 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

हैदराबाद की सामान्य गेंदबाज़ी

हैदराबाद की ओर से Pat Cummins ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा Eshan Malinga को 2 और हर्षल पटेल को एक सफलता मिली। Will Jacks को अपने दोहरे प्रदर्शन के लिए “Man of the Match” चुना गया।

निष्कर्ष

इस जीत से मुंबई के 6 points हो चुके हैं। उनका नेट रनरेट भी पॉजिटिव है। मुंबई यदि इसी तरह लय में रही तो top-4 में से एक हो सकती हैं। दूसरी ओर, हैदराबाद का प्रदर्शन इस season उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहाँ एक ओर उन्होंने पंजाब के खिलाफ 246 रन के विशाल लक्ष्य को चेज़ कर लिया, वहीं इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 162 रन ही बना सके। ऐसे में टीम को consistency लानी होगी यदि वे आगे तक जाना चाहते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket, hardik pandya, ipl 2025, MI, MI VS SRH, SRH, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

राजनीति में आ रहे सुपर स्टार विजय !

3 वर्ष पहले

केजरीवाल के NRI समर्थकों ने भी दिया “मास-फास्ट” में योगदान

रोहित के दमदार शतक से भारत ने सीरीज जीती!

क्यों कहा जाता है इब्राहिम रईसी को ‘तेहरान का कसाई’ ?

मध्यप्रदेश में 40 फीसद विधायकों पर केस, 70 फीसद मंत्रियों के पास हथियार

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?