By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश में 40 फीसद विधायकों पर केस, 70 फीसद मंत्रियों के पास हथियार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
Politics

मध्यप्रदेश में 40 फीसद विधायकों पर केस, 70 फीसद मंत्रियों के पास हथियार

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों का बंदूक-प्रेम चुनावी पर्चे में दिख गया है।

Last updated: नवम्बर 1, 2023 6:58 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश के 230 विधायकों में से 93 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से 52 कांग्रेस के और 39 भाजपा के हैं। एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्लेषण किए गए 230 मौजूदा विधायकों में से 93 यानी 40 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 47 यानी 20 प्रतिशत मौजूदा विधायकों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए है। एक मौजूदा विधायक ने धारा 302 के तहत हत्या से संबंधित मामले की घोषणा की है।इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 6 मौजूदा विधायकों ने धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास से संबंधित मामलों की घोषणा की है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित विधायकों के खिलाफ मामलों पर दो मौजूदा विधायकों ने की धारा-354 के तहत मामले घोषित किए हैं। भाजपा के 129 विधायकों में से 39, कांग्रेस के 97 विधायकों में से 52, बसपा के एकलौते विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों में से एक ने अपने हलफनामे में उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चलने की बात को माना है।

सिर्फ 6 के पास बंदूक नहीं

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों का बंदूक-प्रेम चुनावी पर्चे में दिख गया है। 70 फीसद मंत्रियों के पास बंदूक है। इनमें 45 फीसद ऐसे हैं, जिनके पास एक से ज्यादा हथियार हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनके पास कई और तरह-तरह के हथियार हैं।सिर्फ 6 ऐसे हैं, जिनके पास बंदूक नहीं है! इनमें गोपाल भार्गव, कमल पटेल, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, मीना सिंह और तुलसी सिलावट शामिल हैं। कैबिनेट सदस्य विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत और रा’यवर्धन सिंह के पास तीन-तीन बंदूक हैं। मंत्री उषा ठाकुर के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन फिर भी एक पिस्टल रखती हैं। दो बंदूक वाले मंत्रियों में भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मोहन यादव, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न तोमर, बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग शामिल हैं। एक बंदूक वालों में उषा ठाकुर, प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, जगदीश देवड़ा और नरोत्तम मिश्रा हैं। सबसे महंगी बंदूक मिश्रा के पास है। मंत्री सारंग को रिवाल्वर तोहफे में मिली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भी रिवाल्वर है।

नकद में अव्वल विजय शाह

जायदाद के हिसाब से तौला जाए, तो 22 मंत्रियों में सबसे ‘यादा संपत्ति भूपेंद्र सिंह (28 करोड़) के पास है। सबसे ‘यादा सालाना कमाई 74 लाख रुपए विजय शाह की हुई है। सबसे कम कमाई (8.6 लाख रुपए) तुलसी सिलावट की हुई है। सबसे ज्यादा नकद पैसा (17 लाख) विजय शाह के पास है। सबसे कम (45 हजार रुपए) गोविंद सिंह के पास है। सबसे ज्यादा गहने राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के पास हैं। एक करोड़ के जेवरात हैं। जगदीश देवड़ा के पास कोई गहने नहीं हैं। चार मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास खुद की गाड़ी भी नहीं है। इनमें विश्वास सारंग, गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश सकलेचा और नरोत्तम मिश्रा हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

MP के शहरों में जुलाई से दौड़ेंगी पीएम-ई बसें, इंदौर से होगी शुरुआत

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

TAGGED: bhopal, government, Guns, Madhya Pradesh Elections, ministers
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 10 at 11.41.29 AM - The Fourth
Religion

महावीर जयंती: भगवान महावीर के उपदेशों का उत्सव

1 वर्ष पहले

इंदौर के MYH में छात्र की मौत में अस्पताल के कैम्पस में सजाई चिता

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

देश के 544 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा !

You Might Also Like

Madhya-Pradesh-me-atithi-shikshak-bharti-2-may-se-shuru-puri-prakriya-hogi-online
Education

Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

3 महीना पहले
FB IMG 1777364980183 - The Fourth
India

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

3 महीना पहले
20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
IMG 20260427 WA0013 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh में खराब पानी से बच्चों को दांत की बीमारी!

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?