By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 31, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260715 WA0000 - The Fourth
Cities

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Last updated: जुलाई 15, 2026 2:13 अपराह्न
By Jitendra 2 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

Indore । परीक्षाओं के पेपर आउट होने का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग को लेकर कांग्रेस के द्वारा कल इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा शुरू की गई। यह साइकिल यात्रा शाम को आष्टा में पहुंचकर रात्रि विश्राम के लिए रुक गई। इंदौर से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा में पांच नेता ही ऐसे रहे जो की आष्टा तक साइकिल चला कर गए। इंदौर के नेता तो शिप्रा से ही गायब हो गए थे। 

छात्रों और युवाओं के बीच कांग्रेस का आधार बनाने के लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम कांग्रेस के द्वारा शुरू किया गया है। इसके साथ ही कल मंगलवार को इंदौर के रीगल चौराहा से भोपाल के लिए साइकिल यात्रा शुरू की गई थी। यह साइकिल यात्रा इंदौर में विजय नगर, मांगलिया, शिप्रा होते हुए देवास, सोनकच्छ से आष्टा पहुंची। आष्टा में साइकिल यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया था। आज सुबह यह यात्रा आष्टा से भोपाल के लिए रवाना हुई। कल 200 किलोमीटर की इस यात्रा में कितने लोग साइकिल चला लेते हैं इसी पर सभी की नजर टिकी हुई थी। इस यात्रा में शामिल इंदौर के नेता तो शिप्रा से ही गायब हो गए थे। वहां तक के सफर में भी बहुत से नेता कार में बैठकर साइकल यात्रियों के पीछे-पीछे चलते रहे। कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी ने तो संगठन को स्पष्ट कर दिया था कि हमें साइकिल चलाना नहीं आती है।

इंदौर से आष्टा तक के सफर में पांच कांग्रेस नेता ही ऐसे थे जिन्होंने पूरे रास्ते साइकिल चलाई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा सचिन यादव, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया, आशुतोष चौकसे शामिल थे। इसमें पटवारी ने पुरी यात्रा के दौरान जितनी तेजी से साइकिल चलाई उसे देखकर कांग्रेस के नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। ध्यान रहे की पटवारी जब इंदौर में होते हैं तो अपने गृह क्षेत्र राऊ विधानसभा क्षेत्र में साइकिल से ही दौरा करने के लिए निकलते हैं। 

इस यात्रा में शामिल यात्रियों का लंच महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रुति बघेल के द्वारा सोनकच्छ में रखा गया था। इसके बाद आष्टा में सभा का आयोजन भी किया गया और उसके बाद भोजन हुआ। यहां पर भोजन में भीड़ आ जाने के कारण लूटमार की स्थिति बन गई। 

कोई घर लौटा तो कोई गया होटल 

कांग्रेस के द्वारा आष्टा में रात्रि विश्राम की व्यवस्था एक धर्मशाला में की गई थी। लग्जरी लाइफ जीने वाले लोगों को धर्मशाला की व्यवस्था अच्छी नहीं लग सकती है। यही कारण है कि इस यात्रा में शामिल बड़े नेता वहां से अपने घर भोपाल चले गए। यह नेता आज सुबह यात्रा के वापस शुरू होने का वक्त होने से पहले फिर से आष्टा आ गए। जो नेता आष्टा में रुके थे उन्होंने धर्मशाला की व्यवस्था में रहने के बजाय होटल करके रुकना ज्यादा पसंद किया।

You Might Also Like

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

TAGGED: bhopal, congress, indore, jitu patwari, mp news, politics, protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

10 महीना पहले

भारतीय सिनेमा का बेहतरीन नगीना “पुष्पक”

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 1)

Buddha Purnima 2026: जानिए इस दिन का महत्व और खासियत

You Might Also Like

indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

2 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?