Indore नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान में प्रावधान की गई 23 सड़कों के निर्माण के लिए तैयार की गई कार्य योजना के तहत इंदौर शहर के अंदर की तीन सड़कों के निर्माण को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन सड़कों की चौड़ाई को लेकर जैसे ही फैसला हो जाएगा वैसे ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह तीनों सड़क विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 और 3 के अंतर्गत आता है। इन तीनों सड़कों में चौड़ाई को कम करने के लिए लोगों की ओर से आवाज उठ रही है। क्षेत्र के विधायक के द्वारा भी इस आवाज का समर्थन किया जा रहा है। इस स्थिति के चलते हुए इन सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। नगर निगम की ओर से इन सड़कों का निर्माण शुरू करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अंतर्गत निगम के द्वारा नागरिकों के नाम पर नोटिस जारी करने इस नोटिस की सुनवाई करने और उसका निराकरण करने तक का काम पूरा कर लिया गया है। कब निगम के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही चौड़ाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी वैसे ही निगम अब किसी भी दिन इन सड़कों पर रिमूवल की कार्रवाई करते हुए निर्माण का कार्य शुरू करने की पहल कर सकता है।
जिन सड़कों पर नगर निगम के द्वारा कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है उनमें पहले सड़क मधु मिलन चौराहा से लेकर जगन्नाथ धर्मशाला छावनी तक की है। जबकि दूसरी सड़क गुटकेश्वर महादेव मंदिर से जूना रिसाला होते हुए सदर बाजार को जोड़ने वाली सड़क है। जब की तीसरी सड़क जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा तक की है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क छावनी वाली है। इस सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान में 80 फीट की प्रावधानित है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि इस सड़क को अभी 70 फीट की चौड़ाई में बना दिया जाए। जनप्रतिनिधियों की इस तरह की मांग के चलते हुए ही यह सड़क पिछले 10 साल से नहीं बन पा रही है। नगर निगम के अब तक पदस्थ रहे आयुक्त मास्टर प्लान में प्रावधान की गई चौड़ाई से कम चौड़ाई में सड़क का निर्माण करने के लिए तैयार नहीं है। अब इस बार सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या आयुक्त के द्वारा जनप्रतिनिधियों से समझौता करते हुए कम चौड़ाई में सड़क के निर्माण को करने की पहल की जाएगी।
जब समाचार पत्रों में यह जानकारी सामने आने लगी कि नगर निगम के द्वारा छावनी सड़क की चौड़ाई को 10 फीट कम किया जा रहा है। तो फिर बाकी जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है वहां से भी चौड़ाई को कम करने के लिए आवाज तेजी से उठाना शुरू हो गई। अब यह समस्या नगर निगम के गले की हड्डी बन गई है। ऐसे में आप नगर निगम मास्टर प्लान में प्रावधान की गई किसी भी सड़क का संपूर्ण चौड़ाई के साथ तब तक निर्माण नहीं कर सकता है जब तक कि वह बाकी स्थान पर इस तरह की नीति का निर्धारण नहीं कर लेता है।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब जब नोटिस से संबंधित सारी खानपुर की पूरी हो गई है तब संभव है कि अब किसी भी दिन हम रिमोट की कार्रवाई करते हुए इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करने की पहल कर देंगे। इन सड़कों में तोड़फोड़ होने के बाद में पानी की नई लाइन डालने ड्रेनेज की नई लाइन डालने या फिर पुरानी लाइन को शिफ्ट करने जैसी कार्रवाई भी की जाना है।
