By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कोटा में 24 घंटे के अंदर ही 2 छात्रों ने की आत्महत्या
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

कोटा में 24 घंटे के अंदर ही 2 छात्रों ने की आत्महत्या

24 घंटे के अंदर दो छात्रों ने की आत्महत्या

Last updated: जुलाई 5, 2023 7:01 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्थान के कोटा में कुछ ही घंटों के बीच में दो नीट के छात्रों ने आत्महत्या कर ली, पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 17 वर्षीय छात्र अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और एक महीने पहले ही कोटा आया था। मंगलवार को देर रात कोटा में एक पीजी के रूम पर मृत पाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद एक और छात्र की आत्महत्या से मौत होने का संदेह मिला था, जिससे इस महीने राजस्थान के कोचिंग क्लास में ऐसे मामलों की संख्या इस महीने की चार हो गई है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी देबाशीष भारद्वाज ने कहा कि, उन्हें पहले मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ लेकिन दूसरे मामले में एक सुसाइड नोट मिला। “शवों को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में किसी ने भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच चल रही है।”

अनुमान है कि कोटा में लगभग 22000 से ज्यादा छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह काम तनावपूर्ण लगता है, इसका मुख्य कारण यह है कि वे अपने परिवारों से दूर रहते हैं। आत्महत्याओं में वृद्धि ने राज्य सरकार को छात्रों, विशेषकर कोचिंग सेंटरों में नामांकित छात्रों पर शैक्षणिक दबाव को कम करने के लिए निजी शैक्षणिक संस्थानों को विनियमित करने के लिए एक कानून पर विचार करने के लिए प्रेरित किया है।

कोटा में इस साल की बात करे तो अब तक 15 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो चुकी है। 2022 में कोटा में इतनी ही संख्या में छात्रों ने अपनी जान दे दी थी। राज्य के गृह विभाग ने फरवरी में कहा था कि, 2019 और 2022 के बीच 52 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो चुकी है, जबकि इसके कारणों में “छात्रों द्वारा कम अंक प्राप्त करने पर उनमें आत्मविश्वास की कमी” को जिम्मेदार ठहराया गया है। 2016 में 17 छात्रों की मौत के बाद 2017 में, कोटा प्रशासन ने सलाहकार की नियुक्ति, साप्ताहिक अवकाश, मनोरंजन के दिन और परीक्षण कार्यक्रम में कुछ चेंजेस कर दिए थे।

छात्रों में अत्यधिक तनाव और अवसाद के कारणों का अध्ययन करने के लिए उसी वर्ष टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एक चार सदस्यीय टीम को भी नियुक्त किया गया था। 2011 से अब तक 121 से अधिक छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने कहा कि, जैसे-जैसे कोविड-19 महामारी के बाद कोचिंग सेंटरों में छात्रों की संख्या बढ़ी है, आत्महत्या की संख्या भी बढ़ गई है। “अगर हम पैटर्न को देखें, तो आत्महत्याएं ज्यादातर अप्रैल, मई और जून में ही की जाती हैं। अधिकांश नए छात्र उसी समय शहर में आते हैं। उनमें से कई सामना करने में विफल रहते हैं। उसी अवधि में परीक्षाओं के नतीजे भी आते हैं, जिससे असफलताओं के कारण आत्महत्या की संख्या बढ़ जाती है।”

You Might Also Like

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

TAGGED: #coachingclasses, #engineeringclasses, #kota, #neetstudent, #premedicalstudent, #rajasthan, #suicide, #uttarpradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

64f6295c9ac1373c340a14ed Images For Hubble 9 - The Fourth
Religion

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का महत्त्व और स्थापना का सही समय

3 वर्ष पहले

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

भारतीय नौसेना दिवस के पीछे की कहानी!

रोहित ने बना दी रिकॉर्ड की रेल, दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Indore से जा रही बस में आग, बच्चे की मौत…!

You Might Also Like

madhya-pradesh-police-me-9662-padon-ko-manjuri
Cities

Madhya Pradesh पुलिस में 9,662 पदों को मंजूरी

1 महीना पहले
raja-raghuvanshi-hatyakand-me-nyay-ki-nai-ummeed
Cities

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

1 महीना पहले
madhya-pradesh-ke-naye-mukhya-sachiv-bane-ashok-barnwal
Cities

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

1 महीना पहले
bhopal-me-25-july-se-shuru-hogi-electric-bus-seva
Cities

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?