By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: विकिलीक्स की रिपोर्ट से एमपी की राजनीति मे हलचल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

विकिलीक्स की रिपोर्ट से एमपी की राजनीति मे हलचल

दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ ने 1976 में न्यूक्लियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अमेरिका को दी थी।

Last updated: जुलाई 18, 2023 5:38 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश की राजनीति मे में विकीलीक्स की एक रिपोर्ट ने भूकंप का काम किया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं की ओर से शेयर किए जा रहे विकीलीक्स के एक पत्र के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ ने 1976 में न्यूक्लियर डील से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी थी। सिख दंगे के आरोपों के बाद ये दूसरा बड़ा मामला है जिसमें बीजेपी ने कमलनाथ को इस तरह से घेरा हो। परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने के आरोप लगाए हैं। अगर बात सही है तो निश्चित रूप से ये बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस को कमलनाथ को आगे आकर इसकी सफ़ाई देनी पड़ेगी।ये बहुत गंभीर मामला है। ये राजनीतिक विषय नहीं है। देश की सुरक्षा का विषय है। देश की सुरक्षा से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

1984 के दंगों मे भी आया था नाम

1984 के सिख विरोधी दंगों का हमेशा राजनीतिकरण किया गया है, पहले राजीव गांधी और फिर पीवी नरसिम्हा राव द्वारा। यह दुखद सत्य है जिससे कोई बच नहीं सकता। दंगों में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की भूमिका के बारे में इस बात के सबूत हैं कि वह दिल्ली के रकाब गंज गुरुद्वारे में मौजूद थे। मामले के दो प्रमुख गवाहों में से एक मुख्तियार सिंह ने एक हलफनामा भी दायर किया था। गुरुद्वारा 1984 के दंगों के स्थलों में से एक था और पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियों से क्षतिग्रस्त हो गया था। इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार संजय सूरी ने इस पर और कमल नाथ की कथित भूमिका पर भी रिपोर्ट की। यहां तक ​​कि नानावटी आयोग ने भी कहा कि कांग्रेस नेता घटनास्थल पर अपनी उपस्थिति के बारे में बताने में विफल रहे थे।

लेकिन ये विकिलीक्स आखिर क्या है?

विकीलीक्स एक ऐसी वेबसाइट है जो देशों, सरकारों और उनकी नीतियों के बारे में ऐसी महत्वपूर्ण खुफ़िया जानकारियों इंटरनेट पर उपलब्ध कराती है जो आम तौर पर लोगों को उपलब्ध नहीं होती हैं। वेबसाइट का दावा है कि उसके पास दस लाख़ से भी ज़्यादा गुप्त दस्तावेज़ हैं। वैसे इस वेबसाइट की सूचनाएँ जितनी सनसनीखेज होती हैं विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जीवन भी उतना ही दिलचस्प है। खुद असांजे का दावा है कि वे यायावर जीवन जीते हैं ।

You Might Also Like

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

मुख्यमंत्री के सामने भाजपा विधायक ने जूते चप्पल छोडें

क्या आप जानते हैं Operation Smiling Buddha क्या था?

TAGGED: bjp, confidentialpapers, congess, JulianAssange, kamalnath, madhyapradesh, madhyapradeshpolitics, nationalsecurity, nuclear, nucleartest, politics, pvnarasimharao, rajivgandhi, sikhriots, usa, wikileaks, wikileaksreport
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 10 at 6.44.45 PM - The Fourth
Fourth Special

विज्ञान की दुनिया में 7 भारतीय महिलाओं का कमाल !

3 वर्ष पहले

Batwara 1947 से लौटे सनी देओल, आमिर खान और संतोषी की जोड़ी फिर करेगी धमाका

फिर साथ नजर आएगी अक्षय-रवीना की Superhit जोड़ी

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दिन क्या होगी इंदौर मे ट्राफिक व्यवस्था ?

Money Laundering केस मे vivo और lava कंपनी के अधिकारी सहित 4 लोग गिरफ्तार

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 महीना पहले
Kailash-Mansarovar-yatra-ke-raste-par-nepal-ki-apatti-lipulekh-pas-bana-kutnitik-mudda
Politics

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

4 महीना पहले
FB IMG 1777364980183 - The Fourth
India

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

4 महीना पहले
Copy of article 20260427 131319 0000 - The Fourth
India

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?