By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राम मंदिर बनाने में लगे ‘हिंदुस्तान’ के हाथ !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
navbharat times - The Fourth
Fourth Special

राम मंदिर बनाने में लगे ‘हिंदुस्तान’ के हाथ !

मंदिर के निर्माण में कई प्रांतेां के कारीगरों ने अपनी कारीगरी दिखाई है।

Last updated: दिसम्बर 26, 2023 5:08 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी जब 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह मं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे तो उन्हें मंदिर निर्माण में सारे देश की भागीदारी दिखेगी। मंदिर के निर्माण में कई प्रांतेां के कारीगरों ने अपनी कारीगरी दिखाई है। पत्थरों को तराशने के काम में राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश के शिल्पकारों ने बढ़-चढ़कर लंबे समय से काम किया। वहीं इसमें लगने वाले पिंक कलर के सैंड स्टोन राजस्थान के भरतपुर के वंशीपहाडपुर गांव के लगे हैं। पिंक कलर के ये पत्थर सबसे मजबूत माने जाते हैं। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि मंदिर निर्माण के कार्य में सारा देश बसता है। अब मंदिर के भूतल के 14 दरवाजों के ही निर्माण कार्य को देखें तो इसकी लकड़ी महाराष्ट्र के जंगलों की है। जिस निर्माण इकाई को इससे दरवाजे बनवाने का काम सौंपा गया है, वह हैदराबाद की है जबकि दरवाजे की डिजाइनिंग करने वाले कारीगर कन्याकुमारी के हैं। एक ही काम में तीन प्रांतों की भागीदारी है। मंदिर के फर्श मकराना के पत्थरों से बने हैं जबकि इसमें लगने वाले ग्रेनाइट तेलंगाना और कर्नाटक के हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट एलऐंडटी कंपनी को दिया गया है। वहीं टाटा के इंजिनियरिंग को भी क्रासचेक के लिए लगाया गया है। कांस्ट्रक्शन के साथ इसके चीफ आर्किटेक्ट के तौर गुजरात के चंद्रकांत सोमपुरा को नियुक्त किया गया है। मंदिर के निर्माण कार्य में जो 300 से अधिक कारीगर काम कर रहे हैं, उनको भी कार्यकुशलता के आधार पर विभिन्न प्रांतो से चुना गया है। मंदिर की निर्माण व्यवस्था का प्रमुख रूप से देखरेख करने में जहां अहम भूमिका खुद चंपत राय, डॉ अनिल मिश्र अयोध्या राजघराने से ताल्लुक रखने वाले बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और महंत दिनेंद्र दास यूपी के हैं तो तीसरे जिम्मेदार गोपाल राव दक्षिण के हैं। वहीं ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल बिहार के हैं।

मूर्ति निर्माण में दो प्रांतो के मूर्तिकार

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक रामलला की 51 इंच की दिव्य और मुख्य प्रतिमा के निर्माण में तीन विशेषज्ञ मूर्तिकार लगाए गए हैं, जो मूर्तियों को श्याम संगमरमर पत्थर से बना रहे हैं। इनमें से दो मूर्तियां कर्नाटक के श्याम पत्थर से तराशी गई हैं। कर्नाटक के गणेश भट्ट और अरूण योगिराज ने श्याम पत्थर से रामलला की प्रतिमा को बनाया है। राजस्थान के जयपुर के सत्यनारायण पांडे ने संगमरमर पत्थर से रामलला की दिव्य प्रतिमा को तराशा है।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रमुख चंपत राय के मुताबिक 22 जनवरी के सारे वैदिक अनुष्ठान के संचालन के लिए दो विद्वान आचार्यों पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविण को जिम्मेदारी दी गई है। गणेश्वर काशी में रहते जरूर हैं पर हैं ये दक्षिण मूल के। वहीं राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक फैब्रिकेशन और दरवाजों पर सोने की चादर आदि चढ़ाने का दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कारीगर और एजेंसियां कर रही हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: artist, Ayodhya, Champat Rai, construction, madhya pradesh, odisha, pm narendra modi, rajasthan, Ram Lalla, Ram temple, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

अब मध्यप्रदेश में भी “बजरंग बली” की एंट्री, विधायक ने आदिवासी बताया !

3 वर्ष पहले

तालियां बजीं ताली के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का उद्घाटन !

Indore: लोकसभा चुनाव के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक!

ब्राज़ील में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढी मुश्किलें

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?