By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore के भागीरथपुरा के बाद अब Mhow में गंदा पानी बना बीमारी की वजह
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Indore
Cities

Indore के भागीरथपुरा के बाद अब Mhow में गंदा पानी बना बीमारी की वजह

19 बच्चों सहित 25 की तबियत बिगड़ी

Last updated: जनवरी 23, 2026 6:46 अपराह्न
By itspixeldot 4 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Indore के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैली बीमारियों से लोग अभी पूरी तरह उबरे भी नहीं थे कि शहर के समीप Mhow में भी गंदे पानी का मामला सामने आ गया है। महू के पत्ती बाजार क्षेत्र में बीते करीब 15 दिनों के भीतर 25 लोग पीलिया, typhoid सहित अन्य जलजनित बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नलों से गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि पानी उबालने के बाद भी बर्तनों के तल में गाद जम रही है, जिससे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किया दौरा

बीमारियों के अचानक बढ़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पहले SDM राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भी प्रभावित इलाके का दौरा किया। देर रात Indore कलेक्टर शिवम वर्मा भी महू पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी एकत्र की है। साथ ही पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि दूषित जल की पुष्टि और बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल बीमार लोगों का उपचार जारी है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि Indore की तरह महू में भी लोग लंबे समय से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी से लोग बीमार हुए, इसके बावजूद न तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हुई और न ही ठोस कदम उठाए गए।

प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

https://www.instagram.com/reel/DT2Ov7giBTc/?igsh=MXVjaGEzazFlY29wbw==

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: contaminated water, indore, mhow, MP, mp news, thefourth, thefourthindia, typhoid
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 06 at 5.50.57 PM - The Fourth
Cities

इंदौर के राजश्री अपोलो हाॅस्पिटल में 11 घंटे बाद सौंपा परिवार को शव, 16.70 लाख रुपये का थमाया बिल!

2 वर्ष पहले

किसी दार्शनिक से कम नहीं थे मैजिसियन हैरी हूडिनी…सफाई से असंभव को संभव कर दिखाने का भ्रम फैला लेते थे!

मध्यप्रदेश: सीहोर के गांव में दलित और हिंदू संगठन भिड़े !

वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन और गोरखपुर में प्रतिष्ठित मंदिरों के पास नही बनेंगी इमारत

इंदौर नगर निगम के फर्जी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

4 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?