By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अजब सेंसरशिप की गजब कहानी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Entertainment

अजब सेंसरशिप की गजब कहानी

आए दिन कभी फिल्मों पर बैन, कभी बॉयकॉट तो सेंसर हो जाने का डर आपको सारे कलाकारों में मिल जाएगा।

Last updated: सितम्बर 13, 2023 11:06 अपराह्न
By Saloni 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव को अब एक साल पूरा होने को आया है, पर इस आज़ाद भारत देश में मनोरंजन आज तक आज़ाद नही हो पाया। मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन- फिल्म्स। आए दिन कभी फिल्मों पर बैन, कभी बॉयकॉट तो कभी सेंसर हो जाने का डर आपको सारे कलाकारों में मिल जाएगा। और कोई भी अच्छा कलाकार चैन की सांस लेते हुए अपना काम आराम से ना कर सके, इसकी पूरी जमीदारी हमारे देश के एक विभाग ने ले रखी है, जिसका नाम है “सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन”. जी हां, सही समझा आपने। सर्टिफिकेशन का अर्थ होता है किसी भी फिल्म को उसके कंटेंट के हिसाब से एक रेटिंग देना जिससे ये निर्धारित होता है कि ये फिल्म समाज का कौन सा हिस्सा देख सकता है। इसमें मूलतः चार वर्ग होते हैं।
1) ‘U’ :- Unrestricted Public Exhibition ( हर किसी के लिए)
2) ‘U/A :- Below 12 years of age under Parental Guidance ( 12 वर्ष से कम की आयु को अभिभावक की सलाह अनिवार्य)
3) ‘A’ :- Restricted to Adults (18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए)
4) ‘S’ :- Special Class ( खास वर्ग जैसे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों के लिए)

इस विभाग की नीव देश की आज़ादी से भी पुरानी है। 1920 में इंडियन सिनेमेटोग्राफ ऐक्ट के तहत अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग सर्टिफिकेशन बोर्ड स्थापित किए गए थे। आज़ादी के बाद 1952 इन सभी बोर्ड्स को “बॉम्बे बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स” के अंतर्गत एक ही कर दिया गया।

तब से लेकर अब तक नाम सर्टिफिकेशन बोर्ड है, मगर ये विभाग काम बिलकुल सेंसर बोर्ड की तरह कर रहा है। आए दिन ऐसी फिल्में जो सिर्फ एक फॉर्मूला फिल्म नही होती, एक फैमिली एंटरटेनर मसाला फिल्म नही होती, वे अपने सीन्स को लेकर किसी न किसी नियम के अंतर्गत विवादों में फस जाती है और उसमे काट छांट के सुझाव दिए जाते हैं, जिन्हे माने बिना फिल्में आगे नहीं बढ़ पाती जिसमे निर्माता और निर्देशक का बहुत नुकसान होता है। कभी किसी धर्म या जाति का नाम ले लेने पर, कभी विषय के किसी एक समुदाय के पक्ष में या विपक्ष में होने पर, कभी लिंग के आधार पर तो कभी तो किसी रंग की वजह से भी फिल्में सेंसर में अटक जाया करती हैं, क्योंकि सी बी एफ सी को यह डर सताता रहता है कहीं लोग इसका बुरा न माने और आक्रोश न जताएं। ये भारत है साहब। बुरा मानने में हमारी राष्ट्रीय रूचि रही है।

किसी विशेष सरकार या पार्टी का नाम लेने पर भी आपत्ति है। उड़ता पंजाब के बारे में तो आप जानते ही होंगे। फिल्म में सी बी एफ सी द्वारा 89 कट्स लगाए गए थे, जिसको लेकर बहुत बवाल भी हुआ था। इतना ही नहीं, फिल्मों के नाम पर भी सेंसर ने अपनी कैंची बड़ी ही बारीकी से चलाई है। पद्मावती को पद्मावत, बिल्लू बार्बर को बिल्लू और मेंटल को जय हो बनते सबने देखा है। अभी सी बी एफ सी के सबसे ताजा मिसाल के तौर पर फिल्म “ओ माय गॉड 2” अपने 24 कट्स के साथ रिलीज होने वाली है।

इन सारी बातों को बताने का कारण एक सवाल से जुड़ा हुआ है। सवाल है कि क्या आज के टेक्नोलॉजी से लैस इस ज़माने में जहां इंटरनेट पर सब कुछ खुल्लम खुल्ला मौजूद है, वहां सेंसरशिप की बात कहां तक जायज़ है। क्या वाकई इसकी मंशा लोगों के मन में आक्रोश को पनपने से रोकना है, या फिर अधिकारी इसका सिर्फ अपनी मनमानी करने के लिए उपयोग कर रहे हैं।

You Might Also Like

Sutlaj ओटीटी से क्यों हुई गायब जानिए पूरा विवाद

Dhamaal 4 को मिला यू ए 13 सर्टिफिकेट, जानिए क्या बदला

Welcome To The Jungle 120 करोड़ के पार पहुंची

क्या शुरू हुई Baahubali 3 की तैयारी प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

रीमेक फिल्मों का बढ़ता चलन: हिट या फ्लॉप?

TAGGED: A, Below 12 years of age under Parental Guidance, censorship, indian cinematograph act, Restricted to Adults, S, Special Class, U, U/A, Unrestricted Public Exhibition
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 11 at 5.18.47 PM - The Fourth
Music

ग्लोबल हिप हॉप के सबसे महान प्रोड्यूसर (PART 1)

3 वर्ष पहले

महाराष्ट्र मे दो बहुओं ने ले ली परिवार के पाँच लोगों की जान

प्राग की यूनिवर्सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल !

Hanta Virus 23 देशों तक कैसे पहुंचा संक्रमण

बायजूस पर घिरे संकट के बादल

You Might Also Like

eetha-teaser-me-dikha-shraddha-kapoor-ka-dumdar-avtar
Entertainment

Eetha टीज़र में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार

4 सप्ताह पहले
Kedarnath-me-dikhi-sitaro-ki-gahri-aastha
Entertainment

Kedarnath में दिखी सितारों की गहरी आस्था

1 महीना पहले
Kalki 2-ko-aur-bhavya-banane-ki-tyaari
Entertainment

Kalki 2 को और भव्य बनाने की तैयारी

1 महीना पहले
batwara-1947-se-laute-sunny-deol-aamir-khan-aur-santoshi-ki-jodi-phir-karegi-dhamaka
Entertainment

Batwara 1947 से लौटे सनी देओल, आमिर खान और संतोषी की जोड़ी फिर करेगी धमाका

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?