By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 13, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली के अधिकारी ने दोस्त की बेटी के साथ किया घिनौनी हरक़त
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

दिल्ली के अधिकारी ने दोस्त की बेटी के साथ किया घिनौनी हरक़त

दिल्ली पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज लिया है।

Last updated: अगस्त 21, 2023 7:50 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से रेप के आरोप में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस मामले में आज शाम तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। विभाग में आरोपी डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात था। अधिकारी पर अपने दोस्त की बेटी से कथित तौर पर कई महीनों तक रेप का आरोप लगा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता का 1 अक्टूबर, 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है।

3 साल पहले आरोपी ने नाबालिग से की थी दोस्ती पुलिस ने बताया कि आरोपी अफसर ने अपनी पत्नी की मदद से 2020 से 2021 के बीच कई महीनों तक अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से बार-बार रेप किया। आरोपी की पत्नी ने भी इस कृत्य में उसका साथ दिया और पुलिस को नहीं बताया, इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर में 120-बी धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मुलाकात आरोपी से एक चर्च में हुई थी। 2020 में पीड़िता के पिता की मौत हो गई, जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गई। इस दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली, इसलिए वह उसकी मदद करने के बहाने उसे अपने घर ले गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसे आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात जब आरोपी की पत्नी को बताई तो उसने मदद करने के बजाय नाबालिग का गर्भपात करवा दिया। महिला ने गर्भपात की गोलियां खरीदने के लिए अपने बेटे को भेजा। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कैसे खुली अधिकारी की पोल?

पीड़िता जनवरी 2021 में अपनी मां के पास लौट आई थी। इसके बाद उसे एंजाइटी के दौरे पड़े। इसके बाद नाबालिग को उसकी मां ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में काउंसलिंग सेशन के दौरान नाबालिग ने पूरी घटना बताई। इसके बाद अस्पताल में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 376(2), 506, 509, 323, 313, 120B, 34IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में एडमिट है। उसका इलाज चल रहा है। उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने अभी दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अभी आगे के मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

TAGGED: Arvind Kejriwal, delhi, IPC, minor rape case delhi, POCSO, police officer, rape
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

iran attack - The Fourth
World

ईरान में आतंकी हमला, 27 लोगों की मौत

2 वर्ष पहले

Guru Nanak Jayanti: आखिर क्यों मनाते है गुरुनानक जयंती, और कैसे शुरू हुई लंगर की प्रथा

दिल्ली में फिर दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात

देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !

इटली के इस शानदार ट्रेन का टिकट 25 लाख रुपए का !

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

1 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

1 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

1 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?