By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिग्गज ‘कुक’ ने क्रिकेट को पूरी तरह कहा अलविदा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cook - The Fourth
Sports

दिग्गज ‘कुक’ ने क्रिकेट को पूरी तरह कहा अलविदा

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में एलेस्टर कुक का करियर बेहद शानदार रहा है।

Last updated: अक्टूबर 14, 2023 5:27 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने और अपनी पीढ़ी के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक, एलेस्टर कुक ने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कुक ने एक बयान में कहा, “आज मैं अपने संन्यास और एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में अपने करियर के अंत की घोषणा कर रहा हूं।” “अलविदा कहना आसान नहीं है। दो दशकों से अधिक समय से, क्रिकेट मेरी नौकरी से कहीं अधिक महत्वपूर्ण रहा है। इसने मुझे उन चीजों का अनुभव करने की अनुमति दी है जिनके बारे मे मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, उन टीमों का हिस्सा बनूंगा जिन्होंने ऐसी चीजें हासिल की हैं जो मैं कभी नहीं कर सकता था और लोगों से गहरी दोस्ती भी बनाई है जो जीवन भर रहेगी।

“आठ साल के लड़के से जो पहली बार विकम बिशप्स अंडर 11 के लिए खेला था से लेकर अब तक, मैं गर्व के साथ मिश्रित दुख की एक अजीब भावना के साथ इस खेल को अलविदा कह रहा हूं। हालांकि सबसे ऊपर, मैं अविश्वसनीय रूप से खुश हूं। “यह मेरे जीवन के इस हिस्से के समाप्त होने का सही समय है। मैंने हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए अपना सब कुछ दिया है, लेकिन अब मैं नई पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना चाहता हूं।”

कुक, जिन्होंने 2003 में एसेक्स में डेब्यू किया था, 2018 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गये थे, उन्होंने अपने देश के लिए 12,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए। कुक ने अपने टेस्ट करियर में 33 शतक और 57 अर्धशतक लगाए थे। वह पहली बार 2005-06 में भारत के दौरे पर इंग्लैंड के लिए खेले और उन्होंने 161 बार टेस्ट मैच खेले उनमें से 59 मैच में उन्होंने कप्तानी की साथ ही एकदिवसीय टीम का नेतृत्व भी किया।

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में एलेस्टर कुक का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कुल 352 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 619 पारियों में 46.41 की औसत से 26,643 रन बनाए हैं। इस दौरान कुक ने 74 शतक और 125 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

पांच साल पहले, उन्होंने ओवल में खचाखच भरे मैदान में भारत के खिलाफ शतक जड़ा और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कुक के बारे मे एक दिलचस्प आंकड़ा ये भी है कि उन 161 मैचों मे वे कभी टीम से ड्रॉप नही हुए। 2006 में चोट के कारण बस वह सिर्फ एक मैच नहीं खेल पाए थे। इससे भी अधिक असामान्य तथ्य यह है कि टेस्ट क्रिकेट से हटने के बाद वह अगले पांच वर्षों तक एसेक्स के लिए खेलते रहे।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

TAGGED: Alastair Cook, cricketer, england, greatest batsmen, highest Test run scorer, retirement
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

360 F 545195477 KyFXYpHfwpegluw8et1DfDAHWDn0rrbY - The Fourth
India

सीधी कि भाजपा प्रत्याशी मुश्किलों में, बरामद हुई 2561 घड़िया व 780 कंबल

3 वर्ष पहले

आइए जानते है क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त!

शहडोल में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक

27 नवंबर आखिर क्यूं है क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखद तारीख?

जल्द ही driving assistant feature के साथ आएगी Maruti Suzuki की यह SUV

You Might Also Like

20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
भारत तो छोड़िए… Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान
Sports

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?