By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हार और चोटों से जूझती इंग्लैंड को याद आये जोफ्रा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
347884.6 1 - The Fourth
Sports

हार और चोटों से जूझती इंग्लैंड को याद आये जोफ्रा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए हैं।

Last updated: अक्टूबर 21, 2023 4:59 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अफगानिस्तान से हार के बाद मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का विश्व कप अभियान खतरे में पड़ गया है। इंग्लैंड को भी शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। अब तक उन्हें एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली है। चोट के कारण शुरुआती तीन मैचों में बेन स्टोक्स नही खेल पाये थे लेकिन उम्मीद है कि आज यानी 21 October को होने वाले मुकाबले में वो खेल सकते लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए हैं। आर्चर कोहनी और पीठ की चोट के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई मैच नहीं खेल पाए हैं। जोफ्रा ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था जब उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, एक और चोट के कारण सिर्फ पांच मैच खेलने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। विश्व कप टीम की घोषणा के लिए निर्धारित समय से पहले आर्चर अपनी प्राइम फिटनेस हासिल करने में असफल रहे और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

लेकिन उन्हें अब एक कवर प्लेयर के रूप मे टीम मे शामिल कर लिया गया है। दरअसल तेज गेंदबाज रीस टॉपले को अपने पिछले मैच में चोट लग गई थी एक वजह यह भी हो सकती है कि इसीलिए आर्चर को उनकी जगह लाया गया हो।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 की इंग्लैंड की जीत में आर्चर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

जोफ्रा आर्चर ने अभी तक इंग्लैंड की ओर से 21 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 42 विकेट अपने नाम किए है। लेकिन चिंता की बात वही है कि जोफ्रा ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच मई महीने में खेला था और उसके बाद बड़ी चोट के चलते लगातार बाहर रहे हैं।

पिछली हार के बाद इंग्लैंड का आगे का रास्ता मुस्किल

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा इंग्लिश टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने खराब शुरुआत के बाद 2023 विश्व कप अभियान में बदलाव के लिए जोस बटलर की टीम का समर्थन किया। इंग्लिश टीम को अब तक तीन मैचों में केवल एक जीत मिली है। उन्हें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि बांग्लादेश को आसानी से हराने में सफल रहे। मैकुलम ने इंग्लिश टीम को अपने आक्रामक रवैये पर कायम रहने की सलाह दी, जिसने उन्हें पिछले चार वर्षों में दो आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। अगर इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो यहां से उन्हें लगभग अपने सभी मैच जीतने होंगे, आर्चर के पास भारत मे खेलने का अनुभव भी है तो टीम मे उनकी वापसी शायद इंग्लैंड को भी ट्रैक पर ले आये।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

IPL सट्टे ने ली इंदाैर में एक और जान, कर्ज के चक्कर में जहर खाया

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

TAGGED: Afghanistan, Bangladesh, england, icc, Indians, ipl, jofra, mumbai, new zealand, World Cup
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 08 at 5.49.40 PM - The Fourth
India

नई शिक्षा नीति ने दिए निर्देश,क्या है नई शिक्षा नीति?

3 वर्ष पहले

वही दिन, वही दास्तां : फ़ैज़…एक शायर, एक क्रांति और एक अमर आवाज़ का जन्म!

अगले साल तक नहीं हो पायेगी विलियम्स और विलमोर की वापसी…कहाँ अटका मिशन?

फिर किसान आंदोलन ! इस बार 6 महीने का राशन ले कर बैठेंगे

डिलेवरी के अगले दिन परीक्षा, 23 की उम्र में जज !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?