By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चुनाव के बाद मणिपुर के जिरिबाम जिले में भड़की हिंसा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1628965 manipur jiribam violence - The Fourth
India

चुनाव के बाद मणिपुर के जिरिबाम जिले में भड़की हिंसा

जिरिबाम में मैतेई समाज के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है।

Last updated: जून 8, 2024 6:34 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा की खबरे सुनने को मिलने लगी। बीते साल मणिपुर में हुई हिंसा पूरे देश में खूब चर्चा पर थी, तो वहीं 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद गुरुवार को मणिपुर के जिरिबाम में मैतेई समाज के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई इस वजह से फिर से हिंसा भड़क उठी। हिंसा को देखते हुए जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और मैतेई समाज के लोग अपने घरों को छोड़कर स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं। मैतेई समुदाय के बुजुर्ग की हत्या का शक कुकी उग्रवादियों के ऊपर है।

कुकी उग्रवादियों पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप

मणिपुर अभी भी अशांत है। कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने गुरुवार को जिरिबाम जिले के सोरोक अटिंग्बी खुनौ के सोइबाम शरतकुमार की हत्या कर दी थी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से जारी हिंसा से जिरिबाम जिला कमोबेश ही बचा था। लेकिन इस घटना ने इस जिले में भी आक्रोश फैला दिया है। आगजनी और सांप्रदायिक संघर्ष की आशंका पैदा होने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है।

मणिपुर हिंसा का मास्टर माइंड गिरफ्तार

NIA ने कहा है कि, मणिपुर हिंसा का प्रमुख कुकी नेशनल फ्रंट-मिलिट्री काउंसिल के सदस्य थांगबोई हाओकिप उर्फ रोजर को 6 जून इंफाल एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। NIA ने उसके खिलाफ पिछले साल 18 जुलाई को भारतीय दंड विधान के तहत केस दर्ज कर रखा था।

कुकी और जोमी उग्रवादी संगठनों ने म्यांमार और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय अन्य आतंकी संगठनों के साथ साठगांठ कर क्षेत्र में अशांति फैलाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की नीयत से यह साजिश की थी।

राज्य में कई जगहों पर सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी खास भूमिका रही है। वह म्यांमार के आतंकी संगठन कुकी नेशनल फ्रंट के संपर्क में रहा है। दूसरी तरफ, मणिपुर में 13 महीने से जारी हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का खुलासा NIA ने किया है।

स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

जिरिबाम में संदिग्ध उग्रवादियों ने 59 वर्षीय सोइबम सरत कुमार सिंह की हत्या कर दी जो मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। हत्या के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आ गए और विरोध प्रदर्शन कर आगजनी करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चुनाव के दौरान जमा कराए गए अपने हथियार देने की मांग करने लगे। इस पूरे मामले पर जिला मजिस्ट्रेट ने एसपी को घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और सुरक्षाबलों को तैनात करने का निर्देश दिया है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सोइबाम सरत कुमार सिंह नामक शख्स सुबह अपने खेत जाने के बाद से लापता था बाद में उसका शव मिला जिसके ऊपर नुकीली चीज से घाव होने के निशाने थे।

हमलावरों ने मैतेई समुदाय के घरों में लगाई आग

हथियारों के साथ कुकी समुदाय के हमलावरों द्वारा मैतेई के गांव में घरों को आग लगाते हुए देखा गया है। 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के बाद सभी हथियारों को ज़ब्त कर लिया गया, यहां तक जो लाइसेंसी हथियार थे उनको भी जब्त कर लिया गया था। चुनाव खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने जिरिबाम पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था। जिससे तनावपूर्ण हो गई थी।

मणिपुर में 67 हजार लोग विस्थापित हुए

जिनेवा के इंटरनल डिस्प्लेसमेंट मॉनिटरिंग सेंटर (IDMC) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि, साल 2023 में साउथ एशिया में 69 हजार लोग विस्थापित हुए। इनमें से 97 फीसदी यानी 67 हजार लोग मणिपुर हिंसा के कारण विस्थापित हुए थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि, भारत में साल 2018 के बाद हिंसा के कारण पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विस्थापन देखने को मिला।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: election, Jiribam, manipur, manipur violence, thefourth, thefourthindia, violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

sidhi sixteen nine - The Fourth
Fourth Special

सीधी पेशाब कांड : मै जिंदा हूँ या मर गया ..किसी को परवाह नहीं

3 वर्ष पहले

लाड़ली लक्ष्मी के प्रदेश में IAS अफसर की विवादित टिप्पणी से बवाल

इसलिए नही जाते आमिर खान किसी भी अवार्ड शो में

Indore: MGM कॉलेज के MBBS छात्रों ने दी सामूहिक आत्महत्या की धमकी

इधर श्रीलंकन टीम की हार, वहां पूरा बोर्ड हुआ साफ!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?