By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मोदी और शाह ने मध्यप्रदेश की सरकार गिरा दी लेकिन मुझे नहीं हिला पाए : गहलोत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
new story filing 2021 11 16t141737 114 - The Fourth
Politics

मोदी और शाह ने मध्यप्रदेश की सरकार गिरा दी लेकिन मुझे नहीं हिला पाए : गहलोत

यहां उनका मुकाबला आम लोगों से था और उन्होंने मुंह की खाई।

Last updated: अक्टूबर 21, 2023 5:24 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह रहे हैं कि मोदी और शाह ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकारें गिरा दीं, लेकिन राजस्थान को हिला भी नहीं पाए। यहां उनका मुकाबला आम लोगों से था और उन्होंने मुंह की खाई। अगर लोग मेरे साथ न होते, तो मध्यप्रदेश, कर्नाटक वाले दिन ही देखना पड़ते। आम आदमी का भरोसा राजस्थान सरकार में है। यही कारण है कि विधायकों ने दल-बदल की हिम्मत नहीं दिखाई। ऐसा नहीं होता, तो आधे से ज्यादा विधायक चले गए होते।

खरीद-फरोख्त का आरोप

अलग-अलग राज्यों में भाजपा ने जो खरीद-फरोख्त की है, उसका बदला चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटर लेंगे। इनके मिशन की शुरुआत 2020 में हुई, जब इन्होंने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार गिरवा दी। उस शिवसेना को भी नहीं छोड़ा, जो कभी इनकी साथी हुआ करती थी। शिंदे-गुट को ले गए और सत्ता में वापस आ गए। मध्यप्रदेश में लालच और डर दिखा कर सरकार बना ली। लोगों ने इन्हें 2018 में नकार दिया था। हैरान हूं कि सत्ता की कुर्सी पर बैठते वक्त दिल नहीं पसीजा। आम जनता सब देख रही है। महीने भर बाद होने वाले मतदान में फिर नकार देगी। खरीद-फरोख्त वाले, इस बार ऐसा चुनाव हारेंगे कि जोड़तोड़ करने की हालत में भी नहीं रहेंगे। तभी इन्हें जनता की ताकत समझ में आएगी।

कॉंग्रेस से नाराज अखिलेश यादव

सपा नेता अखिलेश यादव कांग्रेस से बेहद नाराज हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि कांग्रेस ने उनकी पार्टी से म.प्र. में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन नहीं किया, तो कहीं भी कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। अखिलेश मध्यप्रदेश में कांग्रेस से इतने नाराज हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अखिलेश म.प्र. में सपा के पैर जमाना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस, सपा के लिए कुछ सीटें छोड़ देगी, लेकिन इसके उलट जहां पिछली बार सपा जीती थी, वहां भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े कर के धोखा किया है। अखिलेश ने पहले म.प्र. की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसके बाद घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने जब सपा के लिए सीटें नहीं छोड़ीं, तो अखिलेश ने खुलेआम कांग्रेस को धमकी दी कि म.प्र. में गठबंधन नहीं किया, तो 2024 में यूपी में गठबंधन की बात भूल जाओ, भविष्य में कहीं भी कोई गठबंधन कांग्रेस के साथ नहीं किया जाएगा। सत्तर और अस्सी के दशक में म.प्र. में समाजवादी पार्टी (सोशलिस्ट पार्टी) के बतौर बहुत अच्छी हालत में थी। अखिलेश यादव चाहते हैं कि उसी तरह से म.प्र. में सपा को पैर जमाने का मौका मिल जाए, लेकिन कांग्रेस इसके लिए कतई तैयार नहीं है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

TAGGED: Ashok Gehlot, government, Jaipur, Karnataka, madhya pradesh, Maharashtra, MLAs, modi, Rajasthan Chief Minister, Shah
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

yogi adityanath 800x420 - The Fourth
India

वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन और गोरखपुर में प्रतिष्ठित मंदिरों के पास नही बनेंगी इमारत

3 वर्ष पहले

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी 3 केन्द्रीय मंत्री और 4 सांसद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव !

12 शून्य वाली दौलत के मालिक बने Elon Musk, रचा नया वैश्विक इतिहास

ये हैं भारत के “BHAIRAV”, इन्हें कीजिये सैल्यूट

आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दिल्ली की रोमांचक जीत

You Might Also Like

khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
indore-me-20-lakh-ka-robot-aasan-karega-insani-kaam
Tech

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?