By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में हुआ खौफनाक हत्याकांड, 350 रुपये के लिए 60 बार से ज्यादा बार चाकू से किये वार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Delhi Biryani Murder 380x214 1 - The Fourth
India

दिल्ली में हुआ खौफनाक हत्याकांड, 350 रुपये के लिए 60 बार से ज्यादा बार चाकू से किये वार

इतना ही नहीं हत्या के बाद हैवान हत्यारे ने लाश के पास डांस भी किया।

Last updated: नवम्बर 23, 2023 6:40 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक नाबालिग युवक ने एक शख्स को 60 से ज्यादा बार चाकू मार कर दी हत्या। इतना ही नहीं हत्या के बाद हैवान हत्यारे ने लाश के पास डांस भी किया। अब इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला ?

21 नवंबर की देर रात मृतक जो खुद नाबालिग है वो अपने घर की तरफ जा रहा था। ये इलाका झुग्गियों का इलाका है बेहद संकरी गलियां हैं। युवक को जाता देख कर इसी इलाके का एक नाबालिग लड़का लूटने की मंशा से मृतक को पहले पीछे से चौक करता है और जैसे ही चौक होने पर मृतक बेहोश होने की कगार पर होता है नाबालिग आरोपी उसके पास मौजूद कटर नुमा चाकू से उसके ऊपर वार शुरू कर देता है। इसके बाद वह 60 से ज्यादा वार, गला रेतना, इसके बाद लोगो को धमकाना, चिल्लाना और नाचना शुरू कर देता है।

मृतक की उम्र महज 17 वर्ष

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग से 350 रुपये
छीनने से पहले उसके शरीर पर चाकू से 60 बार हमला किया। पीड़ित नाबालिग को इलाज के लिए पास के जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग जाफराबाद इलाके का रहने वाला था और उसकी उम्र 17 साल थी। हत्या के आरोपी की उम्र 16 साल बताई जा रही है। मृतक और आरोपी दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के गिरफ्त में हत्यारा

पुलिस ने कुछ ही घन्टो में इसी इलाके से नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया वो शराब के नशे में था और हत्या करने के बाद उसने मृतक की जेब से 350 रुपए लूटे और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात को सिर्फ लूट के लिए अंजाम दिया गया है मृतक और आरोपी न एक दूसरे को जानते है न उनकी कोई दुश्मनी थी।

आरोपी पर एक हत्या का मामला पहले से है दर्ज

CCTV कैमरे में हत्या और उसके बाद आरोपी के जश्न मनाने की तस्वीरें कैद हो गई। आरोपी नाबालिग लड़के के चेहरे और गर्दन पर बेतरतीब तरीके से लगातार चाकू से वार करता हुआ नजर आ रहा है और जब उसे वहां कोई रोकने की कोशिश कर रहा है तो हत्यारा युवक उन्हें भी डराने की कोशिश कर रहा है। वह लोगों को डराने के लिए चीखता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना को अंजाम देने के क्रम में वह मृतक को घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पर हत्या का एक मामला पहले भी दर्ज हो चुका है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

TAGGED: delhi, money, murder, robbery
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Untitled design 3 - The Fourth
India

मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !

2 वर्ष पहले

राज्य सरकार की परमिशन के बगैर CBI नहीं कर सकेगी कार्य

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से आरंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन की तिथि

महारानी का कैफे, विशेष लोगों को मदद

ना हेमंत, ना अशरफ.. कौन है, तीसरा शख्स महालक्ष्मी का कातिल ?

You Might Also Like

IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?