By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजस्थान मे “पनौती” मंत्रालय … नहीं मिलती दोबारा जीत !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images 5 - The Fourth
Politics

राजस्थान मे “पनौती” मंत्रालय … नहीं मिलती दोबारा जीत !

गहलोत सरकार के कार्यकाल में पहले प्रताप सिंह खाचरियावास परिवहन मंत्री रहे और उनके बाद बृजेंद्र ओला परिवहन मंत्री बने।

Last updated: दिसम्बर 3, 2023 1:10 पूर्वाह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। कई ऐसे सियासी मिथक हैं, जिनको लेकर मतदान से पहले और बाद में भी चर्चा आम है। इनमें से एक सियासी मिथक प्रदेश के परिवहन मंत्री से जुड़ा है। दरअसल, पिछले तीन दशक में हुए 6 चुनावों के आंकड़ों के अनुसार सरकार में परिवहन विभाग संभालने वाला कोई भी मंत्री अपना अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीत सका है। गहलोत सरकार के कार्यकाल में पहले प्रताप सिंह खाचरियावास परिवहन मंत्री रहे और उनके बाद बृजेंद्र ओला परिवहन मंत्री बने। दोनों नेता इस बार भी चुनावी मैदान में हैं, इसलिए लोगों में चर्चा है कि क्या यह दोनों इस बार सालों से चले आ रहे इस सियासी मिथक को तोड़ पाएंगे या नहीं।

दिग्गज भी हारे

साल 1990 में भैरोंसिंह शेखावत सरकार में डॉ. चंद्रभान और जगमाल यादव परिवहन मंत्री रहे। साल 1993 में विधानसभा चुनाव हुए तो दोनों हार गए। वहां से शुरू हुआ परिवहन मंत्रियों की हार का सिलसिला 2018 में हुए विधानसभा चुनाव तक जारी है। 1993 के चुनावों में भैरोंसिंह शेखावत की सरकार बनी। इसमें रोहिताश कुमार परिवहन मंत्री रहे, लेकिन 1998 में वो भी चुनाव हार गए। 1998 में अशोक गहलोत पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। उनके मंत्रिमंडल में तीन परिवहन मंत्री रहे, लेकिन 2003 में हुए अगले विधानसभा चुनावों में छोगाराम बाकोलिया, बनवारी लाल बैरवा और केसी विश्नोई चुनाव हार गए। 2003 में प्रदेश में सरकार बदली।

वसुंधरा सरकार की बात

वसुंधरा राजे सरकार में यूनुस खान को परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा। अगला चुनाव 2008 में हुआ और यूनुस खान चुनाव हार गए। इसी तरह से 2008 में गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बने। इस बार उनके मंत्रिमंडल में बृजकिशोर शर्मा और वीरेंद्र बेनीवाल को परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा गया, लेकिन साल 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में दोनों चुनाव हार गए।
2013 से 2018 तक प्रदेश में वसुंधरा सरकार रही। इसमें पहले यूनुस खान परिवहन मंत्री और बाबूलाल वर्मा परिवहन राज्यमंत्री रहे। 2018 में यूनुस खान ने टोंक से और बाबूलाल वर्मा ने बारां-अटरू से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों हार गए।
वर्तमान गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल चुके प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वर्तमान में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला झुंझुनूं से चुनावी मैदान में हैं। दोनों ही जगह बीजेपी ने इनके सामने नए चेहरों को मौका दिया है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: Chunav, gehlot sarkar, rajasthan, rajasthan chunav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

2 सप्ताह पहले

पीएम ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

गणतंत्र दिवस पर 942 जांबाज़ होंगे सम्मानित!

ईडन गार्डन्स में गुजरात की धमाकेदार जीत, कोलकाता को 39 रन से हराया

World Cup : मार्कराम ने लगाया सबसे तेज शतक।

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?