By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी ढही, मौके पर ही तीन की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Representative Photo 1702471203318 - The Fourth
India

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी ढही, मौके पर ही तीन की मौत

कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है।

Last updated: दिसम्बर 13, 2023 7:01 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर 13 दिसंबर को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां अचानक पानी टैंक ढह गई जिसमें कई लोग दब गए। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि, प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच में पानी का टैंक ढह कर गिर गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है। राजकीय रेल पुलिस (GRP) के जवानों ने मलबे के अंदर दबे लोगों को निकालने की कोशिशें तेज कर दी हैं। तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि, दोपहर में यह दुर्घटना घटी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। दुर्घटना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। सबसे अधिक नुकसान तीन नंबर प्लेटफार्म पर हुआ है और यहीं खड़े लोग मलबे की चपेट में आए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्री नीचे बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उसी समय तेज आवाज के साथ पानी का टैंक ढह कर गिर पड़ा। इसमें कई यात्री दब गए।

पूर्व रेलवे जोन के अधिकारी ने बताया कि, घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के संयुक्त प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों पर धातु निर्मित पानी की बड़ी टंकी ढह कर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद रेलवे के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन से ट्रेनों की आवाजाही निलंबित कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले 2020 में इसी बर्धमान रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज ढह गया था जिसमें कई लोग दब गए थे और कई लोगो की जान भी चली गई गई थी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: hospital, Medical college, Passengers, Railway stations, thefourth, thefourthindia, trains, water tank, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

karnataka doctor illegal abortion 274449492 16x9 0 - The Fourth
India

पैसों के लालच में लि डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे 900 बच्चों की जान !

2 वर्ष पहले

जयसूर्या वाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे ट्रेविस हेड!

यौन उत्पीड़न मामले में कोनोर मैक्ग्रेगर दोषी!

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

बाढ़ के हालत देखने आए विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़ !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?