By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जयसूर्या वाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे ट्रेविस हेड!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
387723.4 - The Fourth
Sports

जयसूर्या वाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे ट्रेविस हेड!

ऑस्ट्रेलिया के T20 टूर्नामेंट बिग बैश से पहली बार हेड को चर्चा मिली थी।

Last updated: मार्च 5, 2025 7:04 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

करीब तीन दशक पहले जिस उदंड बल्लेबाजी का जो ट्रेलर सनथ जयसूर्या ने दिखाया था। उसकी पूरी फिल्म अब 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दिखा रहे हैं। सनथ पावर प्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे। उनके नक़्शे कदम पर एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, हर्शल गिब्स और ब्रैंडन मैकुलम चलते रहे। इन सभी की बल्लेबाजी में एक बात आम थी… आओ और पहली गेंद से बल्ला चलाओ… फटाफट 30- 40 रन बनाओ और सामने वाली टीम को दबाव में डाल दो। इस दिलचस्प रिवाज को ट्रेविस हेड तो अलग ही ऊंचाई पर ले गए हैं। वह आते हैं, पहली गेंद से बल्ला चलाते हैं। ऐसा नहीं है कि 30 40 रन बनाकर छोड़ देंगे। एकदम सधा हुआ बल्ला एक जैसी तेजी से पूरी पारी में चलता रहता है। स्पिनर हो, तेज गेंदबाज हो, पावर प्ले हो, ना हो… हेड को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह मारते जाते हैं और पारी भी लंबी खेलते हैं। बतौर टेस्ट बल्लेबाज करियर की शुरुआत की थी… लेकिन पिछले 4 साल में…खेल का फॉर्मेट, गेंद और कपड़ों का रंग… कोई सा भी हो, हेड का अंदाज नहीं बदलता है।

ऑस्ट्रेलिया के T20 टूर्नामेंट बिग बैश से पहली बार हेड को चर्चा मिली थी। नए साल के पहले वाली शाम पर उन्होंने ऐतिहासिक शतक लगाया था। सिडनी सिक्सर्स के सामने एडिलेड स्ट्राइकर को तीन ओवर में 50 रन चाहिए थे और हेड ने शतक लगाकर वह मैच जीता दिया। हेड का नाम सबकी जुबां पर तब आया जब ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न ने उनकी तारीफ की थी। ट्रेविस हेड मेरे पसंदीदा युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। एक दिन वह तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज बनेंगे। वार्न तो दुनिया से चले गए, लेकिन हेड उनकी कही बात को सच साबित करने के जतन मे लगातार लगे हुए हैं।

क्रिकेट इतिहास में बल्लेबाजों की तीन केटेगरी हुई है। पहली कैटेगरी में आप राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाजों को रख सकते हैं… ये सही-सही किताबी क्रिकेट खेलते हैं। तेज बल्लेबाजी इनके बस की बात नहीं। खासतौर पर टेस्ट मैच के लिए ही बने हैं।

दूसरी केटेगरी मे सहवाग और वार्नर जैसे खिलाड़ी हैं। इनका हिसाब सीधा है चल गए तो अकेले ही मैच जीता देंगे, वरना बीच मझदार में छोड़ देंगे। तेजी से रन बनाते हैं। किताबी क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है।

इन दोनों के अलावा तीसरी केटेगरी सबसे खास है। इसमें सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ी हुए हैं। सधा हुआ किताबी क्रिकेट खेलना हो या तेजी से रन बनाना… दोनों ही काम में यह बल्लेबाज सक्षम थे। अब ट्रेविस हेड तो बल्लेबाजी की नई जमात तैयार कर रहे हैं। मारते हैं, लेकिन थोड़ी देर नहीं….दिन भर मारते हैं। टेस्ट मैच हो तो दो दिन भी कुटाई चल सकती है। हेड को ‘मॉडर्न ग्रेट’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: australian cricket, continuing legacy, cricket heritage, cricket legacy, cricket news, jason sangha, jayasuriya tradition, left-handed batsmen, thefourth, thefourthindia, Travis Head
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले

अनशन पर बैठे किसानों से मिलने कन्नौद आ रहे राहुल गांधी

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से आरंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन की तिथि

साल के साथ कई समीकरण बदले…भारत के लिए रक्षा सुधार बेहद ज़रूरी!

जबलपुर में नौकरी के बदले महिला टीचर से प्रिंसिपल की गंदी डिमांड !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?