By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चेन्नई में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप, 25 लोगों की हालत गंभीर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 - The Fourth
India

चेन्नई में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप, 25 लोगों की हालत गंभीर

फर्टिलाइजर कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड से अमोनिया गैस लीक हुई है।

Last updated: दिसम्बर 27, 2023 7:11 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

चेन्नई के एन्नोर में 26 दिसंबर, 2023 रात को हड़कंप मच गया, जब पूरे इलाके में एक अजीब सी बदबू आने लगी और कई लोग उस गंध की वजह से बेहोश हो गए। कुछ समय बाद पता चला कि फर्टिलाइजर कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड (FCCIL) से अमोनिया गैस लीक हुई है। जैसे ही गैस रिसाव के बारे में बात फैली, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, सड़कों पर इकट्ठा हो गए और मदद मांगी। उसी समय, फर्टिलाइजर इकाई के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए।

कई लोग अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि फर्टिलाइजर प्लांट के पास के पेरियाकुप्पम जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों पर इस गैस लीक का काफी गहरा असर देखने को मिला। इन इलाकों के लोगों को सांस लेने में परेशानी, मितली और कई मामलों में लोग बेहोश तक हो गए हैं। न्यूज एंजसी PTI के अनुसार 25 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उप-समुद्री पाइप के जरिए लीक हुई गैस

तमिलनाडु के पर्यावरण और वन विभाग ने बताया कि, एन्नोर में स्थित प्लांट से ये गैस उप-समुद्री पाइप के जरिए लीक हुई थी। हालांकि, जैसे ही इसके बारे में पता चला इसे रोक दिया गया था। घटना सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य टीम के साथ परिस्थिति संभाला लिया। कंपनी के प्रोडक्शन हेड ने बताया कि, जैसे ही पाइप से गैस लिक हुई बहुत तेज बदबू आना शुरू हो गया।

क्या बोले कंपनी के प्रेसिडेंट

इस गैस लीक को लेकर कंपनी के प्रेसिडेंट अमीर अल्वी ने कहा कि, रूटीन ऑपरेशन के दौरान 26 दिसंबर 2023 की रात कंपनी के उप-समुद्र पाइपलाइन से गैस लीक होते हुए देखी, जो प्लांट के बाहर निकल गई। हालांकि कंपनी की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत अमोनिया गैस की पाइप को अलग करके उसे बंद कर दिया। टीम ने कम से कम समय में हालात पर काबू पा लिया। इस सब के दौरान आसपास के इलाकों तक गैस पहुंच चुकी थी, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: ammonia gas, Chennai, fertilizer company Coromandel International Limited, hospitalized, panic, smell, technical problem, thefourth, thefourthindia, unconscious due
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

pexels sajals gallery 7415330 scaled 2 - The Fourth
India

किसानो को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी सरकार

3 वर्ष पहले

तीन क्रिकेटर्स जो भारत-पाकिस्तान दोनों के लिए इंटरनेशनल मैच खेले है

मौसम विभाग ने ग्वालियर, नीमच सहित 9 जिलों में जारी किया yellow alert

अंतिम संस्कार के २२ साल बाद मिली मध्यप्रदेश की महिला

दिल्ली के आशा किरण होम में बीते 20 दिनों में 13 बच्चों की हुई मौत

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?