By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इजरायल और ईरान के बीच क्या होगी जंग?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PaulWoodApr15Web - The Fourth
World

इजरायल और ईरान के बीच क्या होगी जंग?

दोनों देशों में साल 2011 से जंग की स्थिति बनी हुई है।

Last updated: अप्रैल 13, 2024 7:47 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इजरायल और ईरान में अभी जंग थमी नहीं थी कि और एक नया युद्ध छिड़ने की कगार पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजरायल ने हमला कर दिया था, जिसमें दो ईरानी जनरलों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने ज़वाबी कार्यवाही की धमकी दी है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका ने दावा किया है कि, ईरान अपनी मिसाइलों और विस्‍फोटक लैस ड्रोन को हमले के लिए तैयार कर रहा है। वहीं ईरानी खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने सैनिकों को भी बॉर्डर देशों में अलर्ट कर दिया है। इस बीच इजरायल ने भी पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। इस युद्ध के खतरे को देखते हुए भारत ने भी ईरान और इजरायल में रह रहे या काम कर रहे अपने नागरिकों को अलर्ट किया है और इन दोनों ही देशों में नहीं जाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, इजरायल में करीब 18 हज़ार और ईरान में 4 हज़ार भारतीय रहते हैं और अगर युद्ध शुरू होता है तो इनको निकालना बहुत बड़ी चुनौती होगी।

पहले से दोनों देशों में है दुश्मनी

ईरान और इजरायल में दुश्मनी काफ़ी पुरानी है। इजरायल के अस्तित्व को ईरान स्वीकार नहीं करता है। ईरान का कहना है कि, इजरायल ने मुसलमानों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है। वहीं, इजरायल भी ईरान को अपने खतरे के रूप में देखता है। ईरान और इजरायल हमास युद्ध के दौरान भी कई बार आमने-सामने आए हैं।

ईरान और इजरायल का क्या है सीरिया कनेक्शन?

ईरान और इजरायल के बीच जब भी विवाद होता है, तो उसका कारण सीरिया ही होता है। दरअसल, साल 2011 से सीरिया में जंग की स्थिति बनी हुई है। सीरिया की बशर अल असद सरकार की ईरान मदद करता रहा है।

इजरायल का कहना है कि, ईरान ने कई मिसाइलों को सीरिया में भेजा है। इजरायल ने कई बार कहा कि, सीरिया में ईरान अपने सैनिक अड्डे बना रहा है और वो उसे ऐसा करने नहीं देगा। इजरायल को इससे खतरा महसूस होता है, इसी कारण वो सीरिया पर कई बार आतंकी अड्डों को निशाना बना चुका है।

इजरायल विरोधी संगठनों को समर्थन देता है ईरान

ईरान ने कभी इजरायल के साथ जंग तो नहीं की, लेकिन वो ऐसे संगठनों का साथ देता रहता है जो इजरायल को निशाना बनाते रहे हैं। ईरान हमेशा से हिज्बुल्ला और फिलिस्तानी आतंकी संगठनों का समर्थन करता रहा है। ईरान के पास बहुत अच्छी कई मिसाइलें है, वहीं इजरायल भी अपनी ताकतवर सेना के लिए जाना जाता है। इजरायल के पास परमाणु हथियार भी है और अमेरिका भी उसे हमेशा समर्थन देता आया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: america, india, Iran, israel, Israel Iran war, Muslims, terrorist organizations, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

7533477720247034722 - The Fourth
India

उत्तर भारत में पानी की किल्लत, पिछले दो दशकों में घटा 450 घन किलोमीटर भूजल

2 वर्ष पहले

Physiotherapy पढ़नी है तो NEET की गलियों से होकर जाना होगा

आज से सितंबर महीने में होने वाले है कई बढ़े बदलाव

काबुल में मंत्रालय के बाहर suicide bombing से एक की मौत, तीन घायल!

रेखा गुप्ता के पुराने tweets ने मचाया हंगामा: क्या नई मुख्यमंत्री के लिए नई मुश्किलें?

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?