By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी को हुई 7 साल की सज़ा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
5e9b3c19 screenshot 2024 06 08 154839 - The Fourth
India

इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी को हुई 7 साल की सज़ा !

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर 19 मुकदमे दर्ज है।

Last updated: जून 8, 2024 6:28 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर की MP/MLA कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इरफान सोलंकी अभी महाराजगंज जेल में बंद है और उनकी कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट में पेशी की गई थी। इरफान के भाई रिजवान को भी 7 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इरफान सोलंकी समेत 5 और अन्य आरोपियों को भी दोषी करार किया हैं जिन्हें 3 जून को ही गिरफ्तार कर लिया था। नजीर फातिमा की ओर से 8 नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें महिला ने सभी पर अपना घर जलाने का आरोप लगाया था। बता दें कि, इरफान सोलंकी पर कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

क्या था पुरा मामला ?

सपा विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान सोलंकी व उनके साथियों पर जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा ने उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया था। फातिमा का आरोप था कि, उनके घर में 7 नवंबर 2022 को आग लगाई गई थी । उनका पूरा परिवार और वह एक रिश्तेदार की शादी में गई हुईं थी। शादी के बीच जब उनका बेटा किसी काम से अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर में आग लगी हुई है। इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान सोलंकी और उनके साथियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट भी की थी और उसे आग में धकेलने की कोशिश भी की थी। इस मामले को लेकर जब विधायक सोलंकी के खिलाफ FIR दर्ज हुई तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए।

इन धाराओं के तहत हुई FIR दर्ज

सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले पर न्यायालय ने विधायक सहित 5 लोगों को दोषी करार किया है। स्पेशल कोर्ट MP/MLA ने सपा विधायक को IPC की धारा 436, 427, 147, 323, 504, 506 के तहत दोषी पाया हैं। धारा 436 में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक सजा का प्रावधान हैं। सजा सुनाने के बाद अब विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी जाना तय है।

इरफान सोलंकी को पिता से विरासत में मिली राजनीतिक

इरफान सोलंकी का जन्म राजस्थान के अजमेर में 5 जून 1979 को हुआ था। हाजी मुश्ताक सोलंकी के घर जन्मे इरफान को राजनीतिक विरासत उनके पिता से मिली थीं। उनके पिता मुश्ताक सोलंकी मुलायम सिंह यादव के काफ़ी करीबी थे। सोलंकी पिछले 17 साल से विधायक है। पहली बार 2007 में उन्होंने कानपुर जिले में आर्यनगर सीट से विधानसभा में जीत हासिल कर विधायक बने थे। उसके बाद 2012, 2017 और 2023 में भी सोलंकी को सीसामऊ सीट से जीत मिली थीं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Irfan Solanki, jail, mla, Rizwan Solanki, Samajwadi Party, SP, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260506 WA0021 - The Fourth
Cities

आरोप…. Indore में पुलिसवालों ने 5 लाख रु ले कर अपराधी को छोड़ा!

4 महीना पहले

भारत ने पर्यटन के लिए कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों को खोल दिया है

PinkNews के उपर काले छींटे…सबसे बड़े LGBTQ+ मीडिया पोर्टल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा में तस्वीर को लेकर विवाद, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना !

UGC: विश्वविद्यालय में 2024-25 से साल में दो बार हो सकेंगे एडमिशन!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?