By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश में 40 परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सनातन छोड़ा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
baudha dharm - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में 40 परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सनातन छोड़ा !

बौद्ध धर्म अपनाने वालों ने अपने साथ छुआछूत का आरोप लगाया है।

Last updated: फ़रवरी 3, 2024 2:47 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बहगवां। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बहगवां में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बहगवां में एक साथ 40 घरों के जाटव समाज ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। बौद्ध धर्म अपनाने वालों ने अपने साथ छुआछूत का आरोप लगाया है। गांव में हिंदू धर्म के लोग उनके साथ भेदभाव करते थे। वहीं, इस मामले पर गांव के सरपंच ने कहा कि, सभी आरोप झूठे हैं। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनसे बौद्ध धर्म स्वीकार करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बहगवां गांव के लोगों ने एक साथ मिलकर भागवत कथा का आयोजन करवाया था। गांव में 25 साल बाद सम्मिलित रूप से हुई भागवत कथा के लिए सभी समाज के लोगों ने चंदा एकत्रित किया। भागवत कथा के भंडारे से एक दिन पहले 31 जनवरी को जाटव समाज के 40 घरों ने अचानक से बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। साथ ही हिंदू धर्म का परित्याग करने की शपथ ली।

आरोप गांव वालों पर लगाया

महेंद्र बौद्ध का कहना है कि, भंडारे में सभी समाजों को काम बांटे गए थे। इसी क्रम में जाटव समाज को पत्तल परसने और झूठी पत्तल उठाने का काम सौंपा गया था, लेकिन बाद में किसी व्यक्ति ने यह कह दिया कि, अगर जाटव समाज के लोग पत्तल परसेंगे तो पत्तल तो वैसे ही खराब हो जाएगी। ऐसे में इनसे सिर्फ झूठी पत्तल उठवाने का काम करवाया जाए। अंत में गांव वालों ने यह भी कह दिया कि, अगर आपको झूठी पत्तल उठाना है तो उठाओ नहीं तो खाना खाकर अपने घर जाओ। इसी छुआछूत के चलते हम लोगों ने हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है।

बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया

इस मामले पर गांव के सरपंच गजेंद्र रावत का कहना है कि, “जाटव समाज के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उनके अनुसार उक्त समाज के लोगों ने एक दिन पहले ही अपने हाथ से केले का प्रसाद बांटा था। जो पूरे गांव ने लिया और खाया था। उनके अनुसार गांव में बौद्ध भिक्षु आए थे, उन्होंने समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाया है।”

उन्होंने कहा कि पूरे गांव में किसी भी तरह का काम किसी समाज विशेष को नहीं बांटा गया था। सभी ने मिलजुल कर सारे काम किए हैं। अन्य हरिजन समाज के लोगों ने भी भंडारे में प्रसाद परोसने और झूठी पत्तल उठाने का काम किया है। उन लोगों के साथ छुआछूत क्यों नहीं की गई? गजेंद्र ने कहा कि, जाटव समाज द्वारा दिया गया चंदा वापिस लेने के कारण गांव वालों ने उसकी दुबारा पूर्ति के लिए चंदा भी दिया।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: adopted, Buddhism, Hindu religion, madhya pradesh, Shivpuri, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 08 at 10.28.08 AM - The Fourth
Sports

10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत

1 वर्ष पहले

सत्य के अधिकार, मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों की गरिमा का ध्यान रखने वाला दिन!

फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल

कुनाल कामरा से जुड़े विवाद में एक्शन – रिएक्शन जारी…पहले भी कई विवादो से घिरे रहे हैं कुनाल

मानसून में इंदौर के खतरनाक पिकनिक स्पॉट का नहीं उठा सकेंगे लुत्फ

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?