By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 20 से 25 बच्चे भी शामिल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
firecracker factory blast in Harda - The Fourth
India

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 20 से 25 बच्चे भी शामिल

अभी तक 11 लोगो की मौत और 217 लोग घायल होने की ख़बर हैं।

Last updated: फ़रवरी 7, 2024 3:26 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में 6 फरवरी को पटाखा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, रेस्क्यू ऑपरेशन चलते ही बीच में भी दो से तीन धमाके हुए। हरदा जिला अस्पताल में भर्ती मजदूर संदीप ने बताया कि, 20 से 25 बच्चें फैक्ट्री में मौजूद थे लेकिन अभी तक किसी भी बच्चे के ना तो शव मिले है और ना ही कोई भी घायल बच्चे मिले हैं। तो फिर सवाल यही उठ रहा है की बच्चे कहां गए? अभी तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 11 लोगो को मौत और 217 लोग घायल होने की ख़बर हैं।

घटना के बाद कल ही देर रात फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान सुपरवाइजर को रात राजगढ़ जिले के सारंगपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ हरदा सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है और सोशल मीडिया के सहारे लगातार सरकार को घेर रही है। घटना के बाद आज सुबह लोगों का गुस्सा फूटा है।

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। इन्हे 200 रुपये मजदूरी मिलती थी। हादसे के बाद घायलों को बचाने न केवल हरदा और आसपास के जिलों से बल्कि भोपाल-इंदौर से भी बचाव और राहत दल भेजे गए। यह अब तक हुए हादसों में सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बताया जा रहा है। जिसमें 11 जिलों से 150 से अधिक एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। आधा दर्जन पोकलेन मशीन रातभर से मलबा हटा रही है। मलबे के नीचे बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे हैं। इस कारण लगातार धुआं उठ रहा है। पटाखे अभी भी फूट रहे हैं। आग को शांत करने के लिए दमकलों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आस-पास जिलों से लगातार दमकल वाहन पहुंच रहे हैं। अब तक 300 से ज्यादा दमकल वाहन आ चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना के लिए सरकार को दोषी ठहराया है। मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए सहायता राशि देने की मांग सरकार से की है। इसके पहले सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हरदा-हादसे के बाद शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य मौत के नए आंकड़ों को सामने ला रहा है। आपसे अनुरोध है, पीड़ित और प्रभावितों को अब ऐसी राहत मिले, जो मिसाल के रूप में लंबे समय तक याद रखी जाए। बेकसूरों के साथ फिलहाल यही इंसाफ किया जा सकता है।

वहीं, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया की फैक्ट्री के मालिक के सत्तारूढ़ पार्टी से क्या संबंध है एवं फैक्ट्री मालिक को हरदा के किस नेता का संरक्षण प्राप्त है? ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी आबादी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी? फैक्ट्री मालिक और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सरकार NSA के तहत कार्रवाई करेगी? जब फैक्ट्री अवैध थी तो इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से आई? वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, हरदा में पटाखा फैक्ट्री में शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ब्लास्ट हुआ है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: explosion at harda firecracker factory, firecracker factory, Harda, harda explosion, madhya pradesh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

air india - The Fourth
India

सामने आया एयर इंडिया के A350 का FIRST LOOK

3 वर्ष पहले

26 जनवरी को आधिकारिक तौर पर देश में लागू हुआ था संविधान !

हिंदी सिनेमा से खफा है लेखक जावेद अख्तर

समुद्र के सबसे गहरे हिस्से, Mariana Trench में मिली बीयर की बोतल

इंदौर में डबल मर्डर, बेटे ने पिता और बहन की हत्या कर दी!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?