By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कतर ने रिहा किये 8 भारतीय नौसैनिक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 12 at 6.24.24 PM - The Fourth
India

कतर ने रिहा किये 8 भारतीय नौसैनिक

अगस्त 2022 में सभी नौसेना अधिकारी गिरफ्तार हुए थे।

Last updated: फ़रवरी 12, 2024 6:28 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कतर ने 2 साल बाद जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाए हुए 8 भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। भारतीय नौसेना के 8 सदस्यों में से 7 सदस्य भारत लौट आए हैं।

कब और क्यों हुए थे गिरफ्तार?

अगस्त 2022 में सभी नौसेना अधिकारी गिरफ्तार हुए थे। उनकी गिरफ्तारी एक निजी फर्म ‘दहरा ग्लोबल’ द्वारा कतरी नौसेना के लिए इटेलियन पनडुब्बियों की शुरूआत में सहायता करते समय हुई थी। जिसके बाद अक्टूबर 2022 में कतर की एक निचली अदालत ने कथित जासूसी के आरोप में उन्हें मौत की सज़ा सुनाई थी। बाद में मौत की सज़ा को जेल की सज़ा में बदल दिया गया था। उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत ने उच्च स्तरीय यात्राओं और चर्चाओं के प्रयास भी किए थे। लेकिन इसके बावजूद दिसंबर 2022 में उनकी मौत की सज़ा सुनिश्चित कर दी गई थी।

दहरा ग्लोबल का काम?

दहरा ग्लोबल कतर में स्थित एक निजी समुद्री सुरक्षा कंपनी थी। दहरा ग्लोबल कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और विभिन्न अन्य सेवाएं प्रदान करता था। इसके अलावा दहरा ग्लोबल कतर के समुद्री सुरक्षा अभियानों को भी देखता था। कंपनी को जून 2023 में बंद कर दिया गया था। दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज का मालिक खामिस अल-अजमी था। खामिस एक कतरी नागरिक था और उसी ने भारतीयों को अपनी कंपनी में काम पर रखा था। खामिस को बॉन्ड खत्म होने से पहले हिरासत में ले लिया गया था।

कैसे मिली रिहाई?

रिहाई का ऑफिशियल कारण अभी तक साफ रूप से नहीं बताया गया है। हालाँकि, इसका श्रेय कतरी अमीर (राजा) की क्षमा और भारत सरकार के सफल राजनयिक प्रयासों को दिया जा रहा है। भारत के कूटनीतिक प्रयासों के बाद, जनवरी 2024 में सज़ाएँ जेल की सजा में बदल दी गईं थी। जिसके बाद 12 फरवरी को सभी अधिकारियों को रिहाई मिल गई। उनकी रिहाई 18 महीने की हिरासत, शुरुआती मौत की सजा और बाद में जेल की सजा में बदलाव होने के बाद मिली है। भारत सरकार ने अमीर के फैसले की सराहना की है।

कौन-कौन हुए थे गिरफ्तार?

भारतीय नौसेना के कप्तान नवतेज सिंह गिल, कप्तान बीरेंद्र कुमार वर्मा, कप्तान सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश को गिरफ्तारी मिली है। इन सभी ने भारतीय नौसेना के अंदर नेविगेशन, इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स के साथ कई और भूमिकाओं में कार्य किया है। इनमें से 7 अधिकारी भारत लौट आए हैं और अपने परिवारों से फिर मिल गए हैं। जबकि एक अधिकारी किसी अज्ञात कारणों से कतर में ही है।

इन सभी अधिकारियों की रिहाई भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक जीत है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: india, Indian Navy veterans, MEA, Navy veterans, Qatar court, thefourth, thefourthindia, UAE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

इंदौर-भोपाल चली वंदे भारत ट्रेन, अब सफर करना हुआ आसान

3 वर्ष पहले

वही दिन, वही दास्तां : ‘सीमांत गांधी’ का जन्म, संघर्ष और महान बनने की कहानी

World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

Chaitra Navratri 2026 Day 2: तप, त्याग और शक्ति का प्रतीक है माँ ब्रह्मचारिणी

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर की छापेमारी !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?