By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आतंकी साजिश के मामले में NIA ने 7 राज्यों में मारा छापा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Untitled 2 copy 10 860x484 1 - The Fourth
India

आतंकी साजिश के मामले में NIA ने 7 राज्यों में मारा छापा !

इस साल 12 जनवरो को NIA ने 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप दर्ज किया था।

Last updated: मार्च 5, 2024 4:49 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरु जेल में कैदियों को आतंकी बनाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को देश के 7 राज्यों में 17 जगहों पर छापेमारी की है। जिन राज्यों में NIA छापेमारी कर रही है, उनमें बेंगलुरु और तमिलनाडु भी शामिल हैं।

इस साल 12 जनवरो को NIA ने 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप दर्ज किया था। इनमें से एक लश्कर ए तैयबा से जुड़ा टी नसीर और दो भगोड़े भी शामिल हैं। केरल के कन्नूर जिले का टी नसीर 2013 से बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। भगोड़े जबकि जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भाग जाने का संदेह है। अन्य की पहचान सैयद सुहैल खान उर्फ सुहैल, मोहम्मद उमर उर्फ उमर, जाहिद तबरेज उर्फ जाहिद, सैयद मुदस्सिर पाशा और मोहम्मद फैसल रब्बानी उर्फ सदथ के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज किया गया है। टी नसीर पर आरोप है कि, वह बेंगलुरु सेंट्रेल जेल के अंदर कैदियों को आतंकी बनाने में लगा हुआ था।

इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ था जब बेंगलुरु सिटी पुलिस ने 18 जुलाई, 2023 को 7 आरोपियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी जब्त किया था। ये सातों लोग एक आरोपी के घर में इकठे हुए थे। अक्टूबर 2023 में NIA ने जांच को अपने कब्जे में लिया था। जांच में पता चला कि टी. नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में उस समय आया था, जब वे सभी 2017 में बेंगलुरु जेल में बंद थे। सलमान POCSO मामले में जेल में था, बाकी लोग हत्या के मामले में शामिल थे।

NIA की जांच के अनुसार, जुनैद ने जेल के भीतर और बाहर लश्कर की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अपने साथियों को विदेश से धन भेजना शुरू कर दिया। उसने ‘फिदायीन’ हमले और नसीर को अदालत के रास्ते में पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने की साजिश रची। सलमान के साथ दूसरों को हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी पहुंचाने की भी साजिश रची। जुनैद ने अपने साथियों को हमले के लिए इस्तेमाल की गई पुलिस कैप चुराने और सरकारी बसों में आगजनी करने का भी निर्देश दिया। साजिश में कामयाब होती उससे पहले ही साजिश का पर्दाफाश हो गया।

बेंगलुरु विस्फोट की जांच के संबंध में यह छापे अहम हो जाते है, जहां एजेंसियां बम रखने वाले की पहचान करने के लिए पहले से भंडाफोड़ किए गए मॉड्यूल की जांच सहित सभी पहलू पर गौर कर रही हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Bengaluru, india, ISIS, NIA, Prison Radicalisation, Raid, Tamil Nadu, terrorist, terrorist conspiracy, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

vivo v29e price - The Fourth
Tech

28 अगस्त को Vivo अपना एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है

3 वर्ष पहले

Sanjay Dutt के पीछे पड़ा ‘Devil’, एक गाने ने मचाया बवाल और माफी तक पहुंची बात

इलाहाबाद HC: जाली दस्तावेज़ जमा करने वाली अभ्यर्थी पर NTA कर सकता है कार्यवाही

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

मध्यप्रदेश में भाजपाई के”टॉयलेट-कांड” के बाद पुलिस की बर्बरता !

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?