By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कांग्रेस पार्टी को इलेक्शन से पहले एक और झटका, सावित्री जिंदल ने छोड़ा साथ!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Savitri Jindal - The Fourth
Politics

कांग्रेस पार्टी को इलेक्शन से पहले एक और झटका, सावित्री जिंदल ने छोड़ा साथ!

पहले बेटे नवीन जिंदल ने फिर माँ सावित्री जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा।

Last updated: मार्च 28, 2024 4:09 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार 27 मार्च की देर रात इस की घोषणा करते हुए कहा कि, वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल ने जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि, सावित्री जिंदल आज भाजपा में शामिल हो सकती है।

ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद उनको भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावित्री का कहना है कि, उनके बेटे नवीन भाजपा में शामिल हुए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।

सावित्री जिंदल ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ”मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर ही आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व का समर्थन देने के लिए उन सभी साथियों की सदैव आभारी रहूंगी जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया है।

सावित्री जिंदल का नाम देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर है। आज 28 मार्च 2024 को जारी किए गए ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है। भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं, जब कि दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह 56वें नंबर पर हैं। 2005 में पति ओपी जिंदल की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण, हिसार से सावित्री जिंदल को लोक सभा चुनाव के लिए चुना गया था। जिसके बाद 2009 में सावित्री जिंदल को हरियाणा का कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, congress, india, lok sabha, Lok Sabha election, Naveen Jindal, politics, Savitri Jindal, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 10 05 at 6.24.37 PM - The Fourth
India

9 साल की बच्ची का शव मिलने पर, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में लगाई आग

1 वर्ष पहले

भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 चयन पर धरना !

ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोजशाला के सर्वे की मांग !

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

‘एनिमल’ की दहाड़ से टूटे कई रिकॉर्ड, मानेकशॉ को जनरल ऑडियंस ने सराहा

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?