By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 9 साल की बच्ची का शव मिलने पर, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में लगाई आग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 10 05 at 6.24.37 PM - The Fourth
India

9 साल की बच्ची का शव मिलने पर, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में लगाई आग

मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज़ थे ग्रामीण।

Last updated: अक्टूबर 5, 2024 6:29 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस थाने में आग लगा दी। लोगों के मुताबिक, पुलिस की लापरवाही की वजह से एक 9 वर्षीय लड़की की हत्या हो गई है। आज सुबह जिले के जयनगर इलाके में स्थानीय लोगों को पीड़िता का शव मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी में आग लगा दी। साथ ही पुलिसकर्मियों पर पथराव और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया और भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे गए। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर SDPO सहित कई वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को घेरने की कोशिश भी की।

क्या है मामला?

पीड़िता के परिवार के अनुसार, वह शुक्रवार दोपहर कोचिंग गई थी। लेकिन कोचिंग से वह वापस घर नहीं लौटी। पीड़िता का कई घंटो तक इंतजार करने के बाद परिवार ने खुद उसकी तलाश शुरू की। कई घंटो की तलाश के बाद भी जब पीड़िता का कोई पता नहीं चल पाया, तो परिवार पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया। परिवार ने आरोप लगाया कि, स्थानीय पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्होंने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। वहीं एक ग्रामीण ने पुलिस की इस लापरवाही की तुलना कोलकाता के “महिला डॉक्टर हत्याकांड” में हुई लापरवाही से की है।

परिवार और ग्रामीणों का यह भी दावा है कि, हत्या के पहले पीड़िता के साथ रेप भी किया गया था। एक ग्रामीण के मुताबिक, वह तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक पीड़िता के सभी हत्यारों को सज़ा नहीं मिल जाती। साथ ही वह उन लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने शिकायत पर देरी से कार्यवाही की।

क्या है पुलिस का कहना?

दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि, शिकायत मिलते ही उन्होंने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से, उन्होंने इस हत्याकांड में जुड़े एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और मामले में बाकी के आरोपियों की भी तलाश की जा रही हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स आते तक रेप से जुड़े कोई भी दावे करना मुश्किल हैं।

घटना को लेकर भाजपा ने ममता पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मामले में रेप का दावा करते हुए ममता के इस्तीफे की मांग की है। सुकांत का कहना है कि जिस तरह से बंगाल में लड़कियों के साथ अपराध हो रहे हैं, उससे पता चलता है कि ममता का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिस तरह से बंगाल में बार-बार रेप के अपराध हो रहे हैं, उसे देखते हुए ममता को अपने पद पर बने रहने का कोई भी कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: childprotection, communityoutrage, innocentlives, outraged, policeaccountability, publicprotest, safetyfirst, south24parganas, stopviolence, thefourth, thefourthindia, tragedy, westbengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

news - The Fourth
India

NewsClick के ऑफिस और पत्रकारों के घरों पर छापे !

3 वर्ष पहले

आज की तारीख – 29: संविधान सभा ने छुआछूत के खिलाफ लिया ऐतिहासिक फैसला !

चंद्रयान के साउथ पोल वाले हिस्से पर “भारत” की चहल कदमी

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 2)

सीधी पेशाब कांड : मै जिंदा हूँ या मर गया ..किसी को परवाह नहीं

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?