By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पश्चिम बंगाल में दूसरी बार हुआ केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमला!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
central agencies asking tmc leaders to join bjp or face action mamata - The Fourth
Politics

पश्चिम बंगाल में दूसरी बार हुआ केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमला!

इस हमले के मुख्य आरोपी मोनोब्रोतो जाना को किया गिरफ्तार।

Last updated: अप्रैल 8, 2024 11:58 पूर्वाह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर जांच एजेंसी की टीम पर हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में शनिवार सुबह NIA की कार पर लोगों ने पथराव किया जिसमें NIA का एक अधिकारी घायल हुआ है। यह घटना आज सुबह करीब 5.30 बजे की है। NIA की टीम भूपतिनगर में 3 दिसंबर 2022 में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए TMC के दो नेता के घर पहुंची थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी।

‌NIA की टीम ने इस हमले के मुख्य आरोपी मोनोब्रोतो जाना और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। NIA टीम के अधिकारियों ने बताया कि, छापेमारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया था, फिर भी हमारे लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

शिकायत करने के बाद भूपतिनगर पुलिस स्टेशन द्वारा मुख्य आरोपी मोनोब्रोतो जाना और उसके परिवार के सभी सदस्यों और अन्य अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 341, 332, 353, 186, 323, 427, 34 और PDPP (Prevention of Damage to Public Property Act, 1984) की धारा 3 के तहत FIR दर्ज की गई है।

तीन महीने के अंदर ही केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। कुछ महीने पहले पांच जनवरी को संदेशखाली में ED और उनके साथ आए CAPF कर्मियों पर एक हजार से अधिक लोगों के समूह ने हमला कर दिया था। उस समय टीम पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी और तलाशी के लिए गई थी। इस दौरान हमले में ED के तीन अधिकारी घायल हुए थे।

TMC और BJP आमने सामने

ममता बनर्जी ने आज हुई भूपतिनगर घटना पर कहा कि, ‘आधी रात में गांव में किसी अजनबी को देखकर लोग जो करते हैं, लोगों ने NIA के अधिकारियों के साथ भी वहीं किया है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि,चुनाव के समय लोगों को गिरफ्तार क्यों कर रहे हैं? NIA के पास क्या अधिकार हैं? मुझे ऐसा लगता है कि, बीजेपी की मदद के लिए NIA के अधिकारी ऐसा काम कर रहे हैं।’

इस मामले में TMC के एक और नेता कुणाल घोष ने भी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, NIA की जांच के पीछे बीजेपी नेताओं का ही हाथ है। उन्होंने दावा किया कि, बीजेपी ने ही पूर्वी मेदिनीपुर के TMC नेताओं की लिस्ट NIA की टीम को दी है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bjp, Central agencies, Mamata Banerjee, modi, thefourth, thefourthindia, TMC, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 17 at 5.07.43 PM - The Fourth
India

नरेंद्र मोदी और Lex Fridman: कई पहलुओं पर हुई बात

1 वर्ष पहले

दैनिक जीवन के लिए योग आवश्यक है

इंदौर के नए कमिश्नर बने राकेश गुप्ता, 3 वरिष्ठ पुलिस अफसरों के तबादले

Indore : देश के सबसे स्वच्छ शहर निगम को बेचना पड़ रही अपनी संपत्ति

ISIS मॉड्यूल के खिलाफ NIA छापेमारी, कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?