By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI ने की छापेमारी, 8 बच्चों का किया रेस्क्यू!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cbichid - The Fourth
India

चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI ने की छापेमारी, 8 बच्चों का किया रेस्क्यू!

दिल्ली और देश के कुछ बड़े अस्पताल और आईवीएफ सेंटर पर थी CBI की नजर।

Last updated: अप्रैल 8, 2024 12:49 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बच्चों की तस्करी के सिलसिले में 5 अप्रैल को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान CBI ने 24 घंटे की छापेमारी के दौरान दिल्ली के केशवपुरम इलाके में स्थित एक घर से 8 बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इनमें दो लड़के हैं, जिनमें से एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है। इन नवजात बच्चों को 4 से 5 लाख रुपये में बेचा जा रहा था। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस गैंग में शामिल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें बच्चे बेचने वाली महिला और खुद खरीदार दोनों शामिल हैं।

बच्चों की तस्करी करने वाले इस गैंग के लोग अस्पताल से नवजात बच्चों की चोरी करते थे। जिस चोरी में असपताल के कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली और देश के कुछ बड़े अस्पताल और आईवीएफ सेंटर CBI की नजरों में थे। जिसके बाद यह पूरी कहानी द्वारका नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से शुरु हुई। जहां पता चला कि, इस अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष नवजात बच्चों को गोद दिलवाने का काम करते हैं।

CBI अधिकारियों ने बताया कि, अब तक की जांच से पता चला है कि , यह सभी आरोपी विज्ञापन के माध्यम से, फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत भर के निःसंतान माता -पिता से जुड़ते थे। जिन्हें बच्चा गोद चाहिए था। यह सभी कथित तौर पर सगे माता-पिता के साथ-साथ सरोगेट माताओं से भी बच्चे खरीदते थे और उसके बाद नवजात बच्चों को 4 से 6 लाख की कीमत पर बेचते थे। आरोपी कथित तौर पर गोद लेने से संबंधित सभी फर्जी दस्तावेज बनाकर कई निःसंतान माता- पिता से लाखों रुपये की ठगी भी कर चुके हैं।

इससे पहले भी 2023 में दैनिक भास्कर ने अपने स्टिंग ऑपरेशन के तहत बच्चा चुराकर बेचने वाली इंटरनेशनल गैंग को एक्सपोज किया था। इस गैंग का नेटवर्क नेपाल से लेकर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बंगाल, झारखंड जैसे बड़े _बड़े शहरों तक फैला था। यह गैंग डेढ़ से दो लाख रुपए में लड़की और 6 लाख में नवजात लड़का बेचा करती थी।

CBI पिछले कुछ दिनों से बच्चों की खरीद-फरोख्त के संदिग्ध मामलों की जांच कर रही थी। जिस जांच के दौरान CBI को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है और जो छापेमारी और गिरफ्तारियां हुई है,वह उसी जांच का हिस्सा है। 

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: CBI, Child Trafficking, Delhi NCR, Raid, rescue, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

सिराज बने गेंदबाजी के नये सरताज, रैंकिंग मे नंबर 1 पर पहुंचे 

3 वर्ष पहले

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

खजुराहों डांस फेस्टिवल के दौरान MP के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात में भाजपा का शानदार प्रदर्शन कायम!

गुना में कुत्ते के बच्चे के साथ हैवानियत, लोगों ने कि सख्त कार्यवाही की मांग !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?