By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: छोटी सी उम्र में पहाड़ चढ़ गई काम्या कार्तिकेयन !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 3 - The Fourth
India

छोटी सी उम्र में पहाड़ चढ़ गई काम्या कार्तिकेयन !

काम्या ने अब तक 5 चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी है।

Last updated: मई 23, 2024 4:34 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रच दिया है। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की सदस्य काम्या ने माउंट एवरेस्ट पर टाटा स्टील का झंडा भी फहराया है। 20 मई दोपहर 12.35 बजे काम्या ने एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन किया है। काम्या के साथ उनके पिता भी थे। बेटी ने पिता को पीछे छोड़ते हुए एवरेस्ट के शिखर पर पहले कदम रखा था।

काम्या ने अब तक 5 चोटियों पर फतह हासिल की है, जिनमें अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर), यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत, माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) और ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत, माउंट कोसियुस्को (2,228 मीटर) शामिल हैं। 2017 में वह एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बन गई थीं। यही नहीं, वह 20 हजार फीट ऊंचा माउंट स्टोक पर सफलता हासिल करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला भी बनी है।

काम्या कार्तिकेयन अपने पिता एस कार्तिकेयन के साथ रविवार (19 मई 2024) की देर रात फाइनल समिट के लिए बेस कैंप-4 से निकली थी। रविवार को ही दोनों बेस कैंप-4 में पहुंचे थे। इनका समिट 6 अप्रैल को काठमांडू से शुरू हुआ था। माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने का यह 7 सप्ताह का अभियान था।

आइए जानते है किन-किन लोगों ने अभी तक माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की हैं

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। साल 1984 में उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को छूआ था। वह एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं।

वही मलवथ पूर्णा की बात करे तो वह तेलंगाना के दलित परिवार से है। 13 साल की मलवथ पूर्णा ने सबसे कम उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने का कारनामा किया था। पूर्णा दुनिया की इकलौती ऐसी लड़की है, जो इतनी कम उम्र में 8,848 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ने में सफल हुई थी।

महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली अरिष्का लड्डा माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की थी। एवरेस्ट बेस कैंप 17,500 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। अरिष्का ने मां के साथ 15 दिन में यह अभियान पूरा किया था।

छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर इतिहास रचा था। याशी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। याशी का ये अभियान 1 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। तकरीबन 45 दिनों में याशी ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल किया था। कुल 15 लोगों की टीम में याशी छत्तीसगढ़ से एकमात्र पर्वतारोही थी। याशी ने माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज” और “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” ध्वज के साथ “गोधन न्याय योजना” का भी ध्वज लहराया था।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Jharkhand, Kamya Karthikeyan, Mount Everest, Tata Steel Adventure Foundation, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

इंदौर पहुंची टीम इंडिया… सूर्या ने महाकाल से की पंत के लिए दुआ! 

3 वर्ष पहले

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

अनु मलिक और राज कपूर की वो दिलचस्प मुलाक़ात

International Masters League का पहला खिताब India Masters के नाम

UGC: विश्वविद्यालय में 2024-25 से साल में दो बार हो सकेंगे एडमिशन!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?