By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: न्यूयॉर्क के अन्य कार्यक्रम मे जयशंकर ने कनाडा को घेरा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
mcms - The Fourth
India

न्यूयॉर्क के अन्य कार्यक्रम मे जयशंकर ने कनाडा को घेरा

जयशंकर ने उन देशों को भी आड़े हाथों लिया जो दूसरों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं।

Last updated: सितम्बर 27, 2023 3:59 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कल भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित किया। भारत मे मीडिया और भारतवासियों को कल से ये उम्मीद थी कि विदेश मंत्री अपने भाषण में कनाडा के आरोपों पर ‘मुंहतोड़’ जवाब देंगे। लेकिन अपने भाषण में जयशंकर ने कनाडा का नाम तक नही लिया कम से कम सीधे तौर पर तो नहीं। लेकिन कनाडा और किसी देश का नाम लिए बिना जयशंकर ने उन देशों को भी आड़े हाथों लिया जो दूसरों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं।

जयशंकर द्वारा UNGA संबोधन मे कही गई अहम बातें

एस जयशंकर के भाषण में दो-तीन बातें अहम थीं। उन्होंने “पहली बात ये कही कि जिन दो-चार बड़े देशों की पूरी दुनिया में चलती थी।जो अपने एजेंडे को दुनिया पर थोपते थे अब उनकी नहीं चलेगी।दुनिया का समीकरण बदल गया है। अब ग्लोबल साउथ की आवाज़ें सुनी जाएंगी।”

उन्होंने G20 मे पेश किये गये नई दिल्ली घोषणापत्र को ऐतिहासिक बताया, भारत को हमेशा विकासशील कहे जाने वाले देशों या ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करने की बात कही। जानकारी के लिए बता दे कि भारत की पहल की वजह से अफ़्रीकन यूनियन को G20 में शामिल किया गया था।

उन्होंने ये भी कहा कि भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन के दौर से बाहर निकल चुका है। भारत अब विश्व मित्र के तौर पर उभरा है।

अन्य कार्यक्रम मे कहीं ये बड़ी बातें

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधन मे जयशंकर ने कनाडा का नाम लेकर सबको हैरान कर दिया। लेकिन न्यूयॉर्क में आयोजित काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक अन्य कार्यक्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने काफी कुछ कहा। आइए जानते हैं।

  • एक पत्रकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल किया कि एक अमेरिकी राजनयिक ने आरोप लगाया कि “फाइव आईज़ साझेदारों के बीच साझा खुफिया जानकारी” जिसके बाद ही भारत की भूमिका पर सवाल उठाए गए।

इस जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि “वह ना ही फाइव आइज ग्रुप का हिस्सा हैं और ना ही एफबीआई का। ऐसे में फाइव आइज को लेकर उनसे सवाल पूछना सही नहीं है।”

  • इसके अलावा जयशंकर ने कहा, ”हम बार-बार कनाडा से खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई के लिए कहते रहे हैं। हमने कनाडा की ज़मीन से संगठित अपराध किए जाने से जुड़ी काफ़ी जानकारियां भी दी थीं।” लेकिन कनाडा ने उसपर बिल्कुल ध्यान नही दिया। साथ ही कनाडा में संगठित अपराध के मुद्दे विशेष रूप से जो अलगाववादी ताकतों, हिंसा और उग्रवाद से जुड़े है। उन पर ध्यान आकर्षित करते हुए जयशंकर ने राजनीतिक कारणों से ऐसी गतिविधियों को सहन करने के लिए कनाडा की स्पष्ट इच्छा के बारे में भी चिंता व्यक्त की।
  • जयशंकर के अनुसार, भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका कहा क्यूंकि कनाडा ने कुछ भी स्‍पेसिफिक जानकारी शेयर नहीं की है। उन्होंने कहा कि “अगर कनाडा भारत सरकार को कोई स्पेसिफिक सूचना देता है तो वह उसे जरूर देखेगी। हमारे राजनयिकों को धमकी दी गई, हमारे वाणिज्य दूतावासों पर हमला किया गया है। इनमें से बहुत कुछ को उचित भी ठहराया गया , यह कह कर कि लोकतंत्र इसी तरह काम करता है।”

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: canada, External Affairs Minister, India Canada relations, Jaishankar, khalistani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 09 at 1.00.40 PM - The Fourth
Religion

Gudi Padwa: आज से हिंदू नववर्ष की हो रही शुरुआत !

2 वर्ष पहले

राजनाथ सहित कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है भाजपा

IPL में विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से पलट सकता है Playoffs का गणित

शोर नहीं संवेदनाओं से भरा था श्याम बेनेगल का सिनेमा!

प्रेस की आजादी में भारत पिछड़ा !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?