By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अचानक गायब हुईं थी सुपरहिट ऐक्ट्रेस…अब ड्रग डीलर, डॉन और भारत लौटने पर क्या खुलासे किए?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 13 at 4.49.23 PM - The Fourth
India

अचानक गायब हुईं थी सुपरहिट ऐक्ट्रेस…अब ड्रग डीलर, डॉन और भारत लौटने पर क्या खुलासे किए?

ममता कुलकर्णी का नाम हिन्दी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार था। फिर वो गायब हो गईं। अब सालों बाद सामने आकर उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

Last updated: दिसम्बर 13, 2024 5:59 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
8 Min Read
SHARE

हाल ही में जब ये ख़बर सामने आई कि लगातर सफलता की सीढियाँ चढ़ रहे ऐक्टर विक्रांत मैसी ऐक्टिंग से ब्रेक लेने का इरादा कर लिया है तो अन्य ऐक्टर्स सहित जिसने भी ये खबर सुनी वो हैरान और मायूस था। तुरंत ही उन सभी ऐक्टर्स के नाम की भी चर्चा होने लगी जिन्होंने सफल करियर के बावजूद फिल्मी करियर को बीच मे छोड़ दिया था। विनोद खन्ना, कुमार गौरव, इमरान खान अमृता राव, असीन, जेनेलिया और जा़यरा वसीम सहित कई नामों की चर्चा हुई लेकिन सबने एक नाम को मिस कर दिया। ये नाम था ‘राम लखन’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, और ‘आंदोलन’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों में अभिनय कर चूंकि मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का। 90 के दशक में लगातार शानदार फ़िल्मों की वजह से उनका नाम हिन्दी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया था। उन पर फ़िल्माया गया ‘मुझको राणाजी माफ करना… गलती म्हारे से हो गई’ फिल्म ‘करण अर्जुन’ का ये गीत आज भी छोटे शहरों के DJ और दर्शकों मे लोकप्रिय है।

वे तीनों बड़े खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर सहित दिग्गज राजकुमार, नाना पाटेकर, गोविंदा और अक्षय सहित उस समय के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ फ़िल्में कर चुकीं है। परवान छड़ रही ममता को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टरों की कमी नहीं थी। लेकिन जब ममता मशहूर हो गईं तो खुद ही फिल्में छांटने लगीं। एक वक्त ऐसा आया कि उन्हें ‘रिजेक्शन क्वीन’ कहा जाने लगा।

साल 1993 था जब ममता कुलकर्णी युवा धड़कनों पर राज करने लगीं थी। उस समय स्टारडस्ट मैगजीन के लिए ममता ने जो फोटोशूट करवाया, उससे वे देश भर मे चर्चा का विषय बन गई थी। ममता की वह कवर वाली टॉपलेस तस्वीर उस वक्त के लिहाज से काफी बोल्ड थी। इस तस्वीर ने सनसनी मचा दी। नतीजा यह हुआ कि 20 रुपये की मैगजीन 100-100 रुपये और ब्लैक में बिकने लगी।

फिर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से उनकी नजदीकियों के किस्से भी सामने आने लगे। कहा जाता है कि 1980-90 के दशक में छोटा राजन का बॉलिवुड इंडस्ट्री में ऐसा खौफ था कि उसके इशारे पर फिल्मों में हीरो-हिरोइनों को रोल मिलता था और छीन भी लिया जाता था। 1998 में आई फिल्म ‘चाइना गेट’ को लेकर एक किस्सा आम है। कहा जाता है कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी आधी फिल्म में ही ममता से नाराज हो गए थे। उन्हें लगता था कि ममता कुलकर्णी अपने व्यवहार में पर्याप्त मैच्योर नहीं है। खबरों के मुताबिक, संतोषी ने ममता को बीच फिल्म से ही हटा दिया था। जब यह बात छोटा राजन को पता चली तो उसने राजकुमार संतोषी को ममता को तुरंत वापस लेने का फरमान सुना दिया। आखिर संतोषी की हिम्मत कहां थी कि वो छोटा राजन को ना कह सकें। ममता कुलकर्णी दोबारा अपनी भूमिका में आ गईं और उन्होंने फिल्म पूरी की। ममता कुलकर्णी और छोटा राजन के प्रेम प्रसंग के बहुत ज्यादा किस्से तो सार्वजनिक नहीं हुए।

लेकिन फिर ममता अचानक ही इंडस्ट्री छोड़ विदेश चली गईं। अब 25 साल बाद ममता भारत लौट आई हैं और एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पुरानी यादों और विवादों के बारे में खुलकर बात की है।

कामयाबी का शिखर चढ़ रहीं ममता जब गायब हुईं तो उसके कुछ ही समय बाद उनका नाम कई विवादों से जुड़ गया, जिसमें सबसे बड़ा विवाद था ड्रग डीलर विकी गोस्वामी के साथ उनके रिश्ते को लेकर। विकी को 1997 में ड्रग ट्रैफिकिंग के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। मीडिया में एक समय यह खबर फैली थी कि ममता और विकी गोस्वामी की शादी हो चुकी थी। ममता जेल में भी उनसे मिलने जाती थीं और फिर वो भी एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का हिस्सा बन गईं थी।

फिर 2012-23 में एक तस्वीर सामने आती है जिसमें 1993 में अपनी बोल्ड तस्वीर से सनसनी मचाने वाली ममता ललाट पर तिलक लगाये हुए थीं…ख़बरें उड़ी की वो संन्यासिन बन चुकी हैं। 2013 में उनकी ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी’ नाम से आत्मकथा भी आई। ममता कुलकर्णी ने तब कहा था, ‘कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्‍वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्‍वर के लिए पैदा हुई हूं।’ 

हालांकि अब इतने सालों बाद जब वह भारत लौटीं हैं तो ममता ने कई बड़े खुलासे किये हैं। जिसमें उनकी शादी, छोटा राजन से रिश्ते और उनकी भारत वापसी से जुड़ी बातें शामिल हैं। उन्होंने विकी से शादी को सिर्फ अफवाह बताते हुए उसका खंडन किया है। हालांकि, ममता ने साफ किया कि उनका विकी के साथ रिश्ता जरूर था, लेकिन शादी नहीं हुई। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले चार सालों से विकी से कोई संपर्क नहीं रखतीं और उन्हें ब्लॉक कर दिया है।

उनके भारत लौटने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू दिए कि या तो ममता फिल्मों में वापसी करने वाली हैं या तो वो बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। लेकिन उन्होंने ये साफ किया कि उनका बॉलीवुड में वापसी का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि वे भारत सिर्फ कुंभ मेले में शामिल होने के लिए आई हैं, ना कि फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए। ममता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं 25 सालों तक विदेश में थी और अब कुंभ मेला होने वाला है, इसलिए मैं यहां आई हूं।

छोटा राजन से नजदीकियों वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि, “वो जेल में है। उससे पूछो की क्या वो ममता कुलकर्णी को जनता है। क्या कभी मैंने उसे किसी भी चीज़ के लिए संपर्क किया।” ये सब अफवाह है। जितने मुंह उतनी बातें।

ममता ने यह भी कहा कि 2000 में जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी थी, तब उन्हें 43 फिल्में ऑफर हुई थीं, 3 फ्लैट थे, 4 गाड़ियां थीं और 50 वर्ल्डवाइड कॉन्सर्ट किए लेकिन मैंने सबकुछ मर्जी से छोड़ दिया। अब मैं स्प्रिचुअल जर्नी पर हूं और कुंभ मेला 2025 के लिए भारत आई हूं। उनकी जिंदगी में जो भी बदलाव आए, वह उन बदलावों से संतुष्ट हैं और अब किसी प्रकार की सार्वजनिक जिंदगी नहीं जीना चाहतीं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: 90s actress, acting career, bollywood, career break, career choices, drug dealer, famous actress, filmmaking, indian film industry, mamata kulkarni, mystery disappearance, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

thequint 2023 12 c7b3fcbc 8c39 458f b0d0 d01739f1fc81 anup - The Fourth
Entertainment

नहीं रहे ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के जाने माने सिंगर अनूप घोषाल

2 वर्ष पहले

देश को आर्थिक तरक्की पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

महाराष्ट्र FDA ने निलंबित किया मैकडॉनल्ड्स का लाइसेंस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार अंतरिक्ष यात्री भी करेंगे योग !

इंदौर के सरकारी अस्पताल में पहला kidney transplantation हुआ सफल

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?