By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारतीय फुटबॉल के ‘स्वर्णिम युग’ को सहेजे हुए है फिल्म ‘मैदान’ !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 - The Fourth
Sports

भारतीय फुटबॉल के ‘स्वर्णिम युग’ को सहेजे हुए है फिल्म ‘मैदान’ !

यह फिल्म महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है।

Last updated: जून 5, 2024 3:24 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

खेलों के मामले मे हमारा देश शुरू से ही क्रिकेट या फिर हॉकी के लिए जाना जाता रहा है, फुटबॉल ने भूटिया और सुनील छेत्री जैसे बड़े खिलाड़ी भी दिए लेकिन गिनती बड़ी सीमित है। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब भारतीय फुटबॉल को ‘एशिया का ब्राजील’ कहा जाता था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह टाइटल भारत को क्युं और किसके चलते दिया गया। दरअसल ये बात उस दौर की है जब सैयद अब्दुल रहीम और उनकी टीम ने कमाल कर जैसे एक पुनर्जागरण का काम किया था। भारतीय फुटबॉल के उसी ‘गोल्डन एरा’ को निर्देशक अमित शर्मा ने पर्दे मे उतारा है। फिल्म का नाम है मैदान जिसे 2 महीने पहले रिलीज़ किया गया था। अब ये OTT पर भी आ चुकी है। यह फिल्म महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

फिल्म की कहानी 1950 और 1960 के दशक के उस समय पर आधारित है जब भारतीय फुटबॉल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। फिल्म मे अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है, जो एक दूरदर्शी कोच थे उन्होंने भारतीय टीम को अपनी मेहनत और लगन से एक अजेय शक्ति बना दिया। कहानी की शुरुआत में दिखाया गया है कि सैयद अब्दुल रहीम पूरे देश से प्लेयर्स को इकट्ठा करते हैं और उन्हें देश की तरफ से खेलने के लिए ट्रेनिंग देते हैं। इसी बीच उन्हें इंडियन फुटबॉल फेडरेशन के अंदर बैठे कुछ लोगों से भिड़ना भी पड़ता है। वे बंगाल के प्लेयर्स को टीम इंडिया में ज्यादा मौके मिलें, लेकिन सैयद अब्दुल रहीम की सोच कुछ और ही थी। फिल्म उनके संघर्ष, समर्पण और फुटबॉल के प्रति उनकी अद्वितीय दृष्टिकोण को बड़े ही संवेदनशील और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करती है।

अजय देवगन ने कोच रहीम की भूमिका में जान डाल दी है। उनका समर्पण और भावनात्मक गहराई हर दृश्य में स्पष्ट रूप से झलकती है। प्रियामणि ने उनकी पत्नी की भूमिका में सहज और प्रभावी अभिनय किया है। गजराज राव और रुद्रनील घोष ने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया है, जो फिल्म में हास्य और संवेदनशीलता का एक अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं। फिल्म में कई नए चेहरे हैं और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चुन्नी गोस्वामी के रूप में अमर्त्य रे, पीटर थांगराज के रोल में तेजस रविशंकर, जरनैल सिंह के किरदार में देविंदर सिंह, पीके बनर्जी के रूप में चैतन्य शर्मा, एसएस हाकिम के रोल में रिषभ जोशी, तुलसीदास बलराम की भूमिका में सुशांत वेदांदे और राम बहादुर छेत्री के किरदार में अमनदीप ठाकुर ने बढ़िया काम किया है।

अमित शर्मा ने फिल्म को ऐतिहासिक संदर्भों और भावनात्मक रंगों से भरपूर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्क्रीनप्ले में सटीकता और शोध की झलक मिलती है, जो दर्शकों को उस युग में ले जाती है। फुटबॉल मैचों के दृश्यों को बड़े ही रोमांचक और रियलिस्टिक तरीके से फिल्माया गया है, जिससे दर्शक पूरी तरह से जुड़ जाते हैं।

हाँ फिल्म का रनिंग टाइम और बंगाली भाषा कुछ लोगों भले ही ना जचे, लेकिन मेरे हिसाब से किसी भी सब्जेक्ट को तसल्ली से बनाना बेहतर होता है।

फिल्म का संगीत सच्ची भावनाओं को उकेरता है और कहानी के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। ए आर रहमान ने फिर से जादू किया है। सिनेमाटोग्राफी ने 1950 और 1960 के दशक को खूबसूरती से चित्रित किया है, जिससे देखते समय आप उस समय के समाज और खेल की दुनिया में पूरी तरह से खो जायेंगे।

‘मैदान’ न केवल एक खेल फिल्म है बल्कि यह उस समय के भारतीय समाज और संस्कृति का भी चित्रण करती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे खेल ने न केवल व्यक्तिगत जीवन को बदल दिया बल्कि एक राष्ट्र की पहचान को भी पुनर्परिभाषित किया। फिल्म उन कठिनाइयों और चुनौतियों को भी उजागर करती है जो उस समय के खिलाड़ियों और कोच को झेलनी पड़ी थीं।

ये फिल्म एक प्रेरणादायक और सजीव कथा है जो भारतीय फुटबॉल के महान युग को संजोए हुए है। अजय देवगन का शानदार प्रदर्शन, अमित शर्मा का कुशल निर्देशन फिल्म को एक यादगार अनुभव बनाते हैं। यह फिल्म न केवल फुटबॉल प्रेमियों के लिए बल्कि उन सभी के लिए है जो संघर्ष, समर्पण और सफलता की कहानियों को पसंद करते हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को देखनी चाहिए, ताकि वह अपने खेल इतिहास के उस स्वर्णिम अध्याय को जान सके और उस पर गर्व महसूस कर सके।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Brazil of Asia, cricket, football, Golden Era, hockey, Indian football, Maidan, Syed Abdul Rahim, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

prime minister narendra modi exchanged greetings with chief justice of india dy chandrachud while at 123544310 16x9 0 - The Fourth
Politics

पहले भी हो चुका है PM – CJI के मिलने पर विवाद, क्या लोकतंत्र के दो स्तंभों को आपस में मिलना चाहिए?

2 वर्ष पहले

शोर नहीं संवेदनाओं से भरा था श्याम बेनेगल का सिनेमा!

विनेश और बजरंग की कांग्रेस में शामिल होने की संभावना, जनता कर रही प्रतिक्रिया

नेताजी के सिपाही का 100वें साल में आगमन, आज भी कायम है देशभक्ति का जज्बा

किसी दार्शनिक से कम नहीं थे मैजिसियन हैरी हूडिनी…सफाई से असंभव को संभव कर दिखाने का भ्रम फैला लेते थे!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?