By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आखिर कैसे हो गए गोविंदा बड़े परदे से गुम
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Govinda 1200 1 - The Fourth
Entertainment

आखिर कैसे हो गए गोविंदा बड़े परदे से गुम

चाहे सामने कोई भी अभिनेता हो, गोविंदा के आगे उनकी सारी कलाकारी फीकी दिखाई पड़ती थी।

Last updated: नवम्बर 30, 2023 1:06 अपराह्न
By Ankit Kumar 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

गोविंदा भारतीय सिनेमा का वो नाम है जिसने हर 90s किड के दिलों पर राज किया है। किसी भी भारतीय सिनेमा प्रेमी से अगर उनके नाम का जिक्र किया जाए, तो लोगों के मुंह से अपने आप ही उनके फ़िल्मों के डायलॉग्स निकलने लगते हैं। चाहे किरदार “स्वर्ग” का हो, या “दूल्हे राजा” का, उनका हर रोल देखकर यह खयाल आता है कि उनसे बेहतर उस रोल को कोई और नहीं कर सकता। दमदार एक्सप्रेशंस, क्रेज़ी कॉमिक टाइमिंग, बेहतरीन डांस मूव्स और डायलॉग डिलीवरी का एक अतरंगी अंदाज, इन सभी चीज़ों का एक पूरा पैकेज इस अकेली शख्सियत में था। चाहे सामने कोई भी अभिनेता हो, गोविंदा के आगे उनकी सारी कलाकारी फीकी दिखाई पड़ती थी। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ, जो इतना बड़ा सुपरस्टार आज बड़े पर्दे ने गायब है? आखिर किन वजहों से गोविंदा के स्टारडम को नज़र लग गई? आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

बदलते दौर के साथ नही बदल पाए गोविंदा

गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन और ड्रामा हीरो की तरह की थी। हालांकि वो फ़िल्में की काफी हिट हुईं और दर्शकों द्वारा खूब सराही गईं, मगर उन्हें असली शोहरत मिली 90s के दौर में, जब डेविड धवन के साथ उन्होंने अपनी पहली एक्शन कॉमेडी फिल्म “शोला और शबनम” की जिसके बाद गोविंदा स्टार से सुपरस्टार बन गए। उसके बाद उन्होंने अपनी कॉमेडी की पकड़ और टाइमिंग को पहचाना और उसका भरपूर इस्तेमाल करते हुए “हीरो नंबर 1”, “आंखें”, “कूली नंबर 1” और “दूल्हे राजा” जैसी फ़िल्मों से भारतीय सिनेमा प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन इसके बाद धीरे धीरे समय के साथ जब सिनेमा का दौर बदल रहा था, जहां कलाकार खुद में कई तरह के परिवर्तन कर रहे थे, गोविंदा में ऐसा कोई बदलाव होते हुए नज़र नही आया। न तो उन्होंने अपने फिल्मी फॉर्मूला को चेंज किया और न ही उन्होंने उस समय के हिसाब से मेन लीड में बने रहने के लिए अपने शरीर को फिट रखने की कोशिश की, जिसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें लीड रोल्स मिलना बंद हो गए।

पॉलिटिक्स का रहा बड़ा हाथ

सुपरस्टार गोविंदा ने 2000 में एक फैसला करके अपने सभी फैंस को चौंका दिया। फैसला था पॉलिटिक्स में जाने का। खैर, इस फैसले में भी वे सफल रहे और मुंबई से सांसद भी बने। मगर उस दौरान उनकी संसद से गैरमौजूदगी और राजनीतिक जिम्मेदारियों में लापरवाही उनकी आलोचना का बड़ा कारण रही। देखते ही देखते उनका फिल्मी स्टारडम भी इसी सिलसिले में गुम हो गया।

लेट लातीफी ने गिराई इमेज

गोविंदा अपने सेट्स पर लेट आने के काफ़ी मशहूर थे। कई बार वो सेट पर अंधेरा होने के बाद आया करते थे, जिससे उनके कई को-एक्टर्स को शिकायत होती थी। इस लेट लतीफी ने उनकी इमेज पर बहुत गहरा प्रभाव डाला जिससे उन्हें आगे चलकर नुकसान भी उठाने पड़े।

अच्छे सपोर्टिंग रोल्स को ठुकराना

जब गोविंदा ने बॉलीवुड में वापसी की तब तक उनका स्टारडम काफ़ी हद तक जा चुका था। ऐसे में सपोर्टिंग कैरेक्टर्स से अपनी अदाकारी की फैन फॉलोइंग को पुनर्जीवित करने के बजाए गोविंदा अपने लीड रोल की चॉइस पर अड़े रहे। कई मशहूर फिल्मों में उन्हें अच्छे सपोर्टिंग रोल्स का ऑफर दिया गया पर उन्होंने एक के बाद एक उन रोल्स को ठुकराया। संजय लीला भंसाली की फिल्म “देवदास” में चुन्नी बाबू का किरदार पहले गोविंदा को ही ऑफर किया गया था।

खराब फिल्मों का चुनाव

हालंकि इतने उतार चढ़ाव के बाद भी गोविंदा का फिल्मी करियर “पार्टनर” और “भागम भाग” के ज़रिए वापस चल निकला। उनके दोनों रोल्स की काफी सराहना भी हुई। ऐसा लगा की 90s के सुपरस्टार का कम बैक आखिरकार हो ही गया। लेकिन ये सब चार दिन की चांदनी की तरह साबित हुआ। उसके बाद उन्होंने “मनी है तो हनी है” और “चल चला चल” जैसी लगातार फ्लॉप फिल्में साइन की जो दर्शकों को कुछ खास नहीं भायीं और गोविंदा का करियर एक बार फिर असफलता के भवर में फस गया।
उसके बाद “किल दिल” और “होलीडे” जैसी फिल्मों में अच्छे सपोर्टिंग रोल्स करने के बाद भी गोविंदा वापस अपनी वो जगह इंडस्ट्री में नही बना पाए, जो पहले उनके पास थी। और देखते ही देखते आज के दौर में वो बड़े परदे से कहीं गुम हैं।

You Might Also Like

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Hanuman Ansh के बाद धार्मिक फिल्मों की नई लहर

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

TAGGED: govinda, indian film industry, legendary
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत - Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल
Cities

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

8 महीना पहले

AI कंटेंट पर सख्ती शुरू, आज से नए IT नियम लागू

कूड़े के पहाड़ मे आग से घुट रहा दिल्ली का दम, लेकिन नहीं रुक रहे ‘आप’ की सरकार के बहाने

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

कर्नाटक में गर्लफ्रेंड लेकर भागा युवक, लोगों ने मां पर किया जुल्म

You Might Also Like

mahakali-me-akshay-khanna-ka-rodra-rup-dekh-machi-halchal
Entertainment

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

2 महीना पहले
yash-ki-toxic-me-kitna-dam-janen-film-ka-poora-review
Entertainment

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

2 महीना पहले
drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 महीना पहले
diwali-se-pahle-kyon-release-hogi-ranbir-yash-ki-ramayana-film
Entertainment

दिवाली से पहले क्यों रिलीज होगी रणबीर-यश की Ramayana फिल्म

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?