By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दिल्ली की रोमांचक जीत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
6370479004112 1742842120 - The Fourth
Sports

आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दिल्ली की रोमांचक जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ एक विकेट रहते हुए हराया

Last updated: मार्च 25, 2025 2:10 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सोमवार को क्रिकेट फैंस को एक बहुत ही शानदार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ एक विकेट रहते हुए हराया। ये मुकाबला ACA International Cricket Stadium, Visakhapatnam में खेला गया था।

Mitchell-Pooran की धुंआधार बल्लेबाज़ी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। हालांकि जल्द ही ये निर्णय उनके पछतावे का कारण बन गया, जब Mitchell Marsh (72) और Aiden Markram (15) ने लखनऊ को बहुत तेज़ शुरुआत दिलाई। Marsh तो अलग ही तेवर में नज़र आ रहे थे। 5 से भी कम overs में लखनऊ 46 के स्कोर तक तक पहुंच चुकी थी। Markram के आउट होने के बाद भी दिल्ली चैन की सांस नहीं ले सकी क्योंकि विस्फोटक बल्लेबाज़ Nicholas Pooran मैदान पर उतरे और एक तूफानी पारी खेली। Pooran ने शानदार तरीके से खेलते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 75 रन ठोक दिए। Tristan Stubbs के एक over में तो उन्होंने 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 28 रन जड़ दिए थे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि लखनऊ 250 का आंकड़ा भी छू लेगी। मगर Pooran के आउट होते ही दिल्ली ने वापसी की और एक के बाद एक विकेट चटकाने शुरु कर दिए। David Miller (27*) अंत तक जमे रहे और लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए।

दिल्ली की गेंदबाज़ी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल साबित हुए जिन्होंने 2 विकेट लिए। उनके अलावा Mitchell Starc और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली की खराब शुरुआत, आशुतोष-विपराज का जादू

210 का पीछा करने उतरी दिल्ली ने बेहद खराब शुरुआत की। सिर्फ 7 के स्कोर पर तीन बल्लेबाज़ आउट हो गए थे। Faf du Plesis (29) और अक्षर पटेल (22) अच्छे shots दिखा रहे थे, लेकिन उनके जाने के बाद मैच जीतना मुश्किल नज़र आने लगा। लेकिन IPL में आख़िरी गेंद कुछ कहा नहीं जा सकता और हुआ भी कुछ वैसा ही। विपराज निगम (39) और impact player आशुतोष शर्मा (66*) ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। निगम के आउट होने के बाद फिर ऐसा लगने लगा कि ये मैच दिल्ली के हाथ से फिसल गया मगर आशुतोष मैच जिताकर ही वापस लौटे। Tristan Stubbs ने भी 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। आशुतोष शर्मा को अपनी इस शानदार पारी के लिए Man of the Match का खिताब भी मिला जिसे उन्होंने “गब्बर” कहे जाने वाले पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन को dedicate किया।

लखनऊ की गेंदबाज़ी

लखनऊ की ओर से मणिमारन सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई और दिग्वेश सिंह को दो-दो सफलताएं मिली।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: ACA International Cricket Stadium, cricket, Delhi Capitals, ipl, Lucknow Super Giants, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Pic 7 - The Fourth
India

1,600 वोटर्स ने चुना विकास के ऊपर कृषि को, किया चुनाव बहिष्कार

2 वर्ष पहले

मणिपुर मामला: हीरो डरपोक, हीरोइनें बहादुर

Indore में उर्मिला हत्याकांड में बेटी का दर्द छलका

आतंकी मॉड्यूल मामले के चलते NIA ने की 4 राज्यों में छापेमारी

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?