By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अब कभी न मिल सकेंगे सरहद के बिछड़े दो भाई
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

अब कभी न मिल सकेंगे सरहद के बिछड़े दो भाई

पाकिस्तान में रहने वाले मोहम्मद सिद्दीकी (87) का इंतकाल हो गया है।

Last updated: जुलाई 22, 2023 7:23 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

बठिंडा। सरहदों के बंट जाने से जुदा हुए दो भाई जब पिछले साल मिले थे, तब उनके आंसुओं ने कई को भिगोया था। अब वो दोनों भाई कभी नहीं मिल सकेंगे कि एक ने दुनिया छोड़ दी है। पाकिस्तान में रहने वाले मोहम्मद सिद्दीकी (87) का इंतकाल हो गया है। भारत में रहने वाले उनके भाई सिक्का (79) कोशिश में हैं कि पाकिस्तान जाकर बड़े भाई को आखिरी सलामी दे सकें।

वीजा के लिए अर्जी लगाई

पंजाब के फुलेवल गांव में रहने वाले सिक्का ने वीजा के लिए अर्जी लगाई है। उन्हीं के गांव के जसबीर सिंह मदद कर रहे हैं। जसबीर ने ही सिक्का को खबर की कि दो दिन पहले उनके भाई मोहम्मद सिद्दीकी का इंतकाल हो गया है… खेत में काम करने गए थे। वहीं तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। हार्ट-अटैक का शक है। पाकिस्तान में रहने वाला परिवार भी आस लगाए है कि उनके काका आएंगे। जनाजे में तो नहीं आ सके, लेकिन उसके बाद की रस्मों में ही शामिल हो जाएं, तो शांति मिल सकेगी।

पाकिस्तान जाने की इजाजत मिल जाए

सिक्का के परिवार में ज्यादा लोग नहीं हैं… शादी ही नहीं की थी। जो रिश्तेदार हैं, वो मिलने आ रहे हैं। चाहते हैं कि पाकिस्तान जाने की इजाजत मिल जाए। बीते साल करतारपुर कॉरिडोर में दोनों भाइयों की मुलाकात हुई थी। गले लग कर खूब आंसू छलके थे। वो तस्वीर दोनों मुल्कों में चली थी। बंटवारे के वक्त जुदा हुए थे। बताया जाता है कि बेटे की जुदाई के कारण मां ने भी नहर में कूद कर जान दे दी थी। सिक्का ने बताया कि तबीयत खराब होने की खबर कई दिन पहले मिल गई थी। मैं लंबी उम्र के लिए दुआ कर रहा था, लेकिन होता वही है, जो वाहेगुरु चाहते हैं। काश! हम दोनों भाई साथ होते।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

TAGGED: brothersreunion, india, indiapakistan, kartarpur, pakistan, pakistanindiapartition, reunion
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 3 - The Fourth
Religion

कौन है गुरु गोविंद सिंह जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की !

2 वर्ष पहले

दिल्ली के तिलक नगर में ‘Fussion Car’ शोरूम में हुई फायरिंग !

IAS तुकाराम मूंधे की ईमानदारी पड़ी भारी, 17 साल में हुए 20 तबादले

भारत का ‘सबसे बड़ा’ डेटा चोरी, 81.5 करोड़ भारतीयों का निजी डेटा लीक

आज भारत बंद का ऐलान, नोएडा में धारा 144 लागू

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 03 at 10.00.55 AM - The Fourth
Fourth Special

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 6.46.41 PM - The Fourth
India

राफेल के बाद अब यह लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.37.34 PM - The Fourth
India

CHINA से भारत तक बाघों की दहाड़: कैसे ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ बना देश की पहचान?

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 17 at 11.22.44 AM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?